फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three members of the district's biggest cyber fraud gang arrested

Ghaziabad News: जनपद की सबसे बड़ी साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:48 AM IST
सार

गाजियाबाद में साइबर थाना पुलिस ने 7.95 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने शेयर और क्रिप्टो निवेश के नाम पर कई लोगों से करोड़ों ठगे। इनके तार कंबोडिया से जुड़े हैं।

विज्ञापन
Three members of the district's biggest cyber fraud gang arrested
क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किए साइबर ठग। स्रोत: पुलिस - फोटो : 1

विस्तार

गाजियाबाद। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से 7.95 करोड़ ठगने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि यह जनपद की सबसे बड़ी साइबर ठगी थी। इसी साल जुलाई में इंदिरापुरम के रहने वाले एक व्यक्ति से यह ठगी की गई थी। ठग देश के 19 राज्यों में 77 करोड़ 52 लाख रुपये की साइबर ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों के तार कंबोडिया से जुड़े हैं । गाजियाबाद में ही तीन लोगों से इन्होंने करीब 10 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की है। आरोपियों से 1.04 करोड़ रुपये और चार मोबाइल भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शिवा जायसवाल(25) निवासी ग्राम महाराजपुर जनपद अमेठी, हाल पता स्नेहनगर आलमबाग जनपद लखनऊ, आशीष कनौजिया(25) निवासी ग्राम गोरी थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी, हाल निवासी प्रेमनगर आलमबाग जनपद लखनऊ और तुषार मिश्रा (28) निवासी भावरा चौराहा थाना कोतवाली जनपद मैनपुरी, हाल पता आवास विकास कालोनी थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए साइबर ठगों ने इंदिरापुरम में रहने वाले शशी रंजन कुमार से जुलाई 2025 में शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराकर 7.95 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की थी। साथ ही इंदिरापुरम में ही रहने वाले अंकित रस्तोगी से क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराकर 1.82 करोड़ रुपये और सिहानी गेट में रहने वाले प्रशांत सक्सेना से शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 59.99 लाख रुपये की साइबर ठगी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed