फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three friends clash over drinking dispute in Sahibabad

पहले छलकाए जाम फिर करने लगे धड़ाम-धड़ाम: छोटा पैग बनाने पर आपस में भिड़े तीन दोस्त, आंटी ने बुला ली पुलिस

Sun, 24 Dec 2023 08:11 PM IST
Vikas Kumar मुनीश शर्मा, अमर उजाला, साहिबाबाद
मुनीश शर्मा, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 24 Dec 2023 08:11 PM IST
सार

रोहित पांडे ने बताया कि शनिवार रात को खोड़ा का रहने वाला अमन सिंह और त्रिलोकपुरी दिल्ली के रहने वाले रजत कुमार दोस्त भी आ गये। तीनों ने शराब पीनी शुरू की। इसी दौरान छोटा पैग बनाने को लेकर विवाद हो गया। बातों-बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट भी होने लगी। 

विज्ञापन
Three friends clash over drinking dispute in Sahibabad
शराब के छोटे पैग को लेकर भिड़े दोस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित वैशाली सेक्टर छह में किराये के कमरे में रह रहे रोहित और उसके दो दोस्त शराब के छोटा पैग बनाने पर आपस में भिड़ गये। बोतल का कांच लगने से रोहित लहुलूहान हो गया। नशे में धुत दोस्तों का ड्रामा, शोर शराबे और हंगामे में बदल गया। पड़ोसी महिला ने 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली।

विज्ञापन

खोड़ा के रहने वाले रोहित पांडे ने बताया कि शनिवार रात को खोड़ा का रहने वाला अमन सिंह और त्रिलोकपुरी दिल्ली के रहने वाले रजत कुमार दोस्त भी आ गये। तीनों ने शराब पीनी शुरू की। इसी दौरान छोटा पैग बनाने को लेकर विवाद हो गया। बातों-बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट भी होने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित के सीधे हाथ में बोतल का कांच लग गया। नशे में धुत रोहित ने हाथ से खून टपकते हुए का वीडियो भी बनाया। गानों पर डांस कर शोर शराबा करते हुए हंगामा भी किया। काफी देर तक तीनों के शांत नहीं होने पर रात को एक बजे पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई। इंदिरापुरम थाना पुलिस देर रात तीनों युवकों को थाने ले आई।

विज्ञापन

12 हजार रुपये महीने पर लिया वन बीएचके 
शेयर ट्रेडिंग का काम करने वाले रोहित ने बताया कि पांच माह पहले अपार्टमेंट में वन बीएचके फ्लैट लिया था जबकि वैशाली की हाईराइज सोसायटी में टू बीएचके फ्लैट 12 से 18 हजार रुपये है जबकि अपार्टमेंट में किराया इससे भी कम है। ऐसे में दोगुने रेट पर फ्लैट लेने के बारे में पूछने पर रोहित शर्मिंदा हो गया। रोहित का दोस्त अमन एकाउंटेंट है और रजत सीए की तैयारी कर रहा है। डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम पटेल ने बताया कि तीनों युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed