फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   three-fold increase in license fees

तीन गुना बढ़ी ड्राइविंग लाइसेंस की फीस

Fri, 06 Jan 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 06 Jan 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
three-fold increase in license fees
ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : demo pic

ड्राइविंग लाइसेंस, लाइसेंस नवीनीकरण, परमिट फीस और रजिस्ट्रेशन के लिए अब लोगों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। परिवहन मुख्यालय ने डीएल के साथ परमिट फीस, रजिस्ट्रेशन फीस में तीन से पांच गुना तक की बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ी हुई फीस लागू कर दी गई है।

विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह ने बताया कि नई दरें शासन स्तर से निर्धारित की गईं हैं। विभाग में प्रतिदिन 250 से 300 ड्राइविंग लाइसेंस बनते हैं। इसके अलावा वाहनों के शोरूम से नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन और परमिट फीस ली जाती है। सबसे ज्यादा फिटनेस फीस बढ़ी है।
विज्ञापन


अगर कोई वाहन स्वामी समय पर अपने वाहन की फिटनेस नहीं कराता है तो पहले उसे 200 रुपये पेनाल्टी देनी पड़ती थी जो अब 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से बढ़ा दी गई है। इसके अलावा फाइनेंस कंपनी से वाहन को ट्रांसफर करने में पहले 100 रुपये लगते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इसे बढ़ाकर बाइक के लिए 500 रुपये, कार व ऑटो रिक्शा के लिए 1500 रुपये और भारी वाहनों के लिए 3000 रुपये कर दिया गया है। मुख्यालय के इस निर्णय से विभाग का राजस्व बढ़ेगा, लेकिन लोगों की जेब पर बोझ बढ़ जाएगा।

फिलहाल सॉफ्टवेयर अपडेट न होने के कारण वर्तमान और बढ़ी हुई फीस का जो अंतर होगा उसे आवेदकों से मैनुअल रसीद काटकर लिया जाएगा।

फीस                    पुरानी फीस        नई फीस
डीएल (लर्निंग)                60               250
डीएल (परमानेंट)             300              800

डीएल (इंटरनेशनल)          500             1000
डीएल नवीनीकरण             250              400

बाइक रजिस्ट्रेशन              100               300
कार रजिस्ट्रेशन                300               600

टैक्सी रजिस्ट्रेशन              300               1000
मिनी ट्रांसपोर्ट वाहन           400               1000


भारी वाहन रजिस्ट्रेशन         600               1500

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed