{"_id":"580f95e14f1c1b3924bc319a","slug":"three-divorced-muslim-woman-was-also-opposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम महिला ने भी किया तीन तलाक का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम महिला ने भी किया तीन तलाक का विरोध
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 25 Oct 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
मुस्लिम महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक के विरोध में गाजियाबाद की भी एक मुस्लिम महिला ने आवाज उठाई है। महिला ने बताया कि वर्षों मुश्किलें झेलने के बाद भी पति ने तीन तलाक दे दिया और अब वह दर-दर की ठोकरें खा रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को आर्य समाज मंदिर राजनगर में जय शिव सेना की प्रेस कांफ्रेंस में महिला ने बताया कि 15 साल की उम्र में 2006 में उसका निकाह दोगुने उम्र के व्यक्ति से कर दिया गया था। निकाह के बाद से ही पति उससे मारपीट करता था। 2014 में उसने एक दिन तलाक दे दिया। फिर बोला कि तलाक गुस्से में दिया था लेकिन वह उसी के साथ रहना चाहता है।
विज्ञापन
इसके बाद पति के ही एक दोस्त के साथ हलाला कराया गया। हलाला के बाद जब वह पति के पास गई तो पति ने निकाह से इंकार कर दिया। महिला का कहना है कि इसकी शिकायत अपने मां-बाप सहित सभी से की लेकिन किसी ने मदद नहीं की। महिला ने कहा कि तीन तलाक की यह प्रथा बंद होनी चाहिए। वह अब धर्म परिवर्तन करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
जय शिव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित आर्यन ने कहा कि इसके जैसी कई अन्य पीड़ित महिलाएं हैं, जो तीन तलाक के विरोध में हैं और जल्द ही वह भी सामने आएंगी। प्रेस वार्ता के दौरान वीएचपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. हरपाल सिंह, हिंदुस्थान पूर्णोदय मंच के अध्यक्ष आरएम गर्ग, रिटायर्ड डीएसपी ओपी सिंह, ललित चौधरी और प्रियंका आर्य मौजूद रहीं।