फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   three days newly born child infected corona

तीन दिन के नवजात में कोरोना की पुष्टि, मां व बुआ भी संक्रमित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
three days newly born child infected corona
ग़ाज़ियाबाद जिले में तीन दिन के नवजात में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। डासना कस्बे में मां, नवजात बच्चे और उसकी बुआ में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। तीनों मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती हैं। हालांकि बच्चे के पिता व चाचा की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मई महीने में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। सिर्फ पांच दिन में 29 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से एक महिला की प्रताप विहार व एक पुरुष की खोड़ा में मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रताप विहार व शालीमार गार्डन में एक- एक मरीज मिले हैं, दोनों की डायलिसिस भी चल रही थी, उन्हें मेरठ मेडिकल कालेज भेजा गया है। अलीगढ़ रोडवेज में एआरएम के मोदीनगर घर में पत्नी व दूसरा बेटा भी संक्रमित हुआ है, जबकि छोटे बेटे में संक्रमण की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। सभी को ईएसआई राजेंद्र नगर में भर्ती किया गया है। हालांकि एआरएम की ढाई साल की धेवती संक्रमण मुक्त है। बच्ची को रिश्तेदार सुबह संतोष अस्पताल से ले गए।  सभी संक्रमित मरीजों के परिजनों को अलग-अलग स्थानों पर क्वारेंटीन किया जा रहा है।  मंगलवार को सात नए मरीजों की पुष्टि होने के साथ ही कुल मरीजों की संख्या 102 हो गई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed