फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three days and Rulaagi power

तीन दिन और रुलाएगी बिजली

Sat, 01 Oct 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sat, 01 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Three days and Rulaagi power
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला

बिजली कटौती की मार झेल रहे शहरवासियों को अगले दो-तीन दिन तक राहत मिलने की संभावना नहीं है। अनपरा सहित विभिन्न पावर स्टेशनों में कोयले की आपूर्ति रुकने और उत्पादन प्रभावित होने से प्रदेश में बिजली संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को भी जनपद को पर्याप्त बिजली नहीं मिलने शहरवासियों से 12 से 15 घंटे की कटौती झेलनी पड़ी।बृहस्पतिवार को शहर के अधिकांश क्षेत्रों में रात नौ बजे गई बिजली देर रात सवा दो बजे आई। फिर भी बिजली की आंख-मिचौली चलती रही।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी शास्त्रीनगर, संजय नगर, राजनगर, पटेल नगर, मेरठ रोड, नंदग्राम सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुबह साढ़े आठ बजे गई बिजली दोपहर दो बजे करीब आई। इसके बाद शाम चार बजे से देर रात तक लगातार कई घंटों की कटौती से नेहरूनगर, कविनगर, शास्त्रीनगर, संजय नगर, नंदग्राम, मेरठ रोड के अलावा लाइनपार क्षेत्र के विजय नगर, प्रताप विहार, कैला भट्टा के लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात भी कट जारी रहा। बिजली नहीं आने से अधिकांश घरों में इनवर्टर भी बंद हो गए। इस दौरान बिजली न आने से लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा।

कंट्रोल रूम सहित अफसरों के नहीं उठ रहे नंबर
बीते दो दिन से हो रही अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ कर रख दी है। उमस भरी गर्मी में रात में हो रही घंटों की बिजली कटौती से लोगों की नींद पूरी नहीं हो रही है। लोगों ने जब कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर मिलाया तो वह स्विच ऑफ था। शास्त्रीनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी अधिकारियों के नंबर भी स्विच ऑफ रहे।

पावर स्टेशनों को नहीं मिल रहा कोयला
प्रदेश के अनपरा, ओबरा, पनकी सहित अन्य पावर स्टेशन में कोयले की आपूर्ति रुकने से प्रदेश में 1000 से 1500 मेगावाट बिजली का उत्पादन घट गया है। इसका सीधा असर बिजली की सप्लाई पर पड़ रहा है। वहीं, पावर स्टेशनों को मिल रहा गीला कोयला भी उत्पादन में कटौती होने की वजह है। इससे पूरे पश्चिमांचल में ही बिजली का संकट खड़ा हो गया है।


 
अधिशाषी अभियंता यतेंद्र कुमार ने बताया कि  अनपरा सहित अन्य पावर स्टेशन में बिजली उत्पादन प्रभावित होने का असर आपूर्ति पर पड़ा है। लखनऊ से सप्लाई नहीं मिलने के कारण लोगों को कटौती का सामना करना पड़ रहा है। अगले एक-दो दिन कटौती की समस्या झेलनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed