फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three bike riders injured in car collision

Ghaziabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three bike riders injured in car collision
मसूरी। वेव सिटी क्षेत्र में एनएच नौ पर बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बाइक सवार को पीछे से कार की टक्कर लग गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक भाग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम बझैड़ा कलां कपूरपुर हापुड़ निवासी शादाब (30) पुत्र जुम्मन, जुनैद (20) पुत्र शाहिद और मोहम्मद कैफ (13) पुत्र मुकरी तीनों बृहस्पतिवार सुबह घर से एक बाइक पर बम्हेटा में काम पर जा रहे थे। जैसे ही तीनों वेव सिटी क्षेत्र में कैलाश फॉर्म हाउस के सामने पहुंचे तो उनकी बाइक में पीछे से कार की टक्कर लग गई। टक्कर लगने से तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। टक्कर मारकर कार चालक मौके से कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से आए ट्रक की चपेट में आने से तीनों बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। तीनों युवक पत्थर लगाने का कार्य करते हैं। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed