Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three bike-borne youths shot a BA student standing outside his house

Ghaziabad News: बाइक सवार तीन युवकों ने घर के बाहर खड़े बीए के छात्र को मारी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Three bike-borne youths shot a BA student standing outside his house
गोली लगने से घायल कुणाल का फोटो
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के विकास कुंज कॉलोनी में शुक्रवार रात बाइक सवार तीन युवकों ने विवाद के चलते घर के बाहर खड़े कुणाल (21) को गोली मार दी। गोली मारने से पहले दो युवकों ने कुणाल के साथ मारपीट की। गोली मारने के बाद दो युवक बाइक पर खड़े युवक के साथ फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


विकास कुंज कॉलोनी में सुनील कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह परचून की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा कुणाल बीए की पढ़ाई कर रहा हैं। कुणाल की मां ने बताया कि वह और परिवार के सभी सदस्य समारोह में जाने की तैयारी कर रहे थे। उनका बेटा घर में था। तभी उनका बेटा घर के गेट पर पहुंचा। बाइक सवार तीन युवक उसके पास आकर रुके। दो युवक कुणाल के साथ मारपीट करने लगे। तीसरा युवक बाइक को स्टार्ट करके कुछ दूरी पर खड़ा था। मारपीट के बाद दोनों युवकों ने कुणाल को गोली मार दी। गोली कुणाल के पेट में लगी। गोली मारने के बाद दोनों युवक अपने तीसरे साथी की बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। गोली चलने पर आसपास इलाके में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने कुणाल के परिवार को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग गोली लगने से घायल कुणाल को अस्पताल में लेकर पहुंचे। कुणाल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। कुणाल की मां ने बताया कि उनके बेटे की किसी से कोई रंजिश नहीं हैं। जिन लोगों पर गोली मरने का आरोप है, कुछ समय पहले कुणाल की उनसे दोस्ती थी। मौजूदा समय में उनकी कुणाल से दोस्ती नहीं थी। गोली क्यों मारी इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए आरोपी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू किए। फुटेज में दिख रहा है कि बाइक पर तीन लड़के आए थे। घटना के बाद तीनों उसी बाइक पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज में कैद हुए युवकों की तलाश कर रही है। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। परिवार के लोग अस्पताल में हैं। घायल का इलाज चल रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस को मौके से दो खोखे मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed