{"_id":"610661f48ebc3e093507697a","slug":"three-arrested-including-tent-house-operator-while-conducting-pre-natal-sex-determination","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: लिंग परीक्षण करते टेंट हाउस संचालक सहित तीन गिरफ्तार, 35 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: लिंग परीक्षण करते टेंट हाउस संचालक सहित तीन गिरफ्तार, 35 हजार रुपये बरामद
Sun, 01 Aug 2021 02:27 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 01 Aug 2021 02:27 PM IST
सार
हरियाणा के गुरुग्राम से आई स्वास्थ विभाग की टीम ने गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग को सूचना देकर मौके पर बुलाया और लिंग परीक्षण करते हुए दलाल के साथ तीन लोगों को दबोच लिया।
विज्ञापन
लिंग परीक्षण करते टेंट हाउस संचालक सहित तीन गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में लिंग परीक्षण करते हुए टेंट हाउस संचालक सहित तीन लोगों को गुरुग्राम और गाजियाबाद के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। दलाल और जांच करने वाले टेंट हाउस संचालक के पास से 35 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई डिकोय की मदद से की गई।
विज्ञापन
हरियाणा के गुरुग्राम से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग को सूचना देकर मौके पर बुलाया और लिंग परीक्षण करते हुए दलाल के साथ तीन लोगों को दबोच लिया। टीम ने लिंग परीक्षण कराने वाले दलाल गौतम निवासी भोंडसी गुड़गांव से 20 हजार रुपये और टेंट हाउस संचालक प्रेम शंकर शर्मा निवासी मोदीनगर से 15 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
दोनों के साथ टेंट पर काम करने वाला दौलतपुर निवासी जयपाल सिंह भी गिरफ्तार हुआ है। पीसीपीएनडीटी के नोडल प्रभारी डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि आरोपी प्रेम शंकर शर्मा पांच साल पहले शर्मा डायग्नोस्टिक सेंटर दादरी में रेडियोलॉजिस्ट के साथ काम करता था। उनकी दो साल पहले मौत होने के बाद प्रेम शंकर ने डायग्नोस्टिक सेंटर के मालिक से पोर्टेबल जांच मशीन ले लिया था।
विज्ञापन
तब से ही यह जीटी रोड स्थित कमला नगर न्यू पंचवटी में जय अंबे टेंट हाउस में लिंग परीक्षण का काम करता था। छापेमारी में गुरुग्राम से आई टीम के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता व लीगल एडवाइजर संजय गुप्ता भी शामिल थे।