{"_id":"6599aef29666ddca4d0e3d4c","slug":"three-arrested-for-dancing-spilling-jam-on-elevated-road-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-5490-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एलिवेटेड रोड पर जाम छलकाते हुए डांस करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एलिवेटेड रोड पर जाम छलकाते हुए डांस करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
इंदिरापुरम। नए साल की देर रात एलिवेटेड रोड पर हाथ में जाम लेकर जनाबे आली गाने पर डांस करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों की वायरल वीडियो से पहचान हुई थी। पुलिस ने इनकी गाड़ी भी सीज की है।
इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि करीब 19 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें यूपी गेट से आगे एलिवेटेड रोड पर शराब के नशे में चार से पांच युवक डांस करते नजर आए। तीन से चार युवक हाथ में गिलास लेकर आपका क्या होगा जनाबे आली गाने को तेज आवाज में बजाकर डांस कर रहे थे। उनके बराबर में एक गाड़ी खड़ी है। वीडियो में हरे रंग की टोपी और काला, लाल, सफेद रंग की चेक टीशर्ट पहने नजर आ रहा युवक हाथ में गिलास लेकर जाम छलकाता है। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस युवकों की पहचान में जुट गई थी।
एसीपी का कहना है कि पकड़े गए युवक वेदपाल निवासी कनावनी, सौरभ राजपूत निवासी देवरिया व संदीप मालवीय निवासी प्रयागराज हैं। कार को एमबी एक्ट में सीज किया है।