{"_id":"5808fda74f1c1b592c705532","slug":"this-weekend-will-be-special-for-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं के लिए विशेष होगा यह शनिवार-रविवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं के लिए विशेष होगा यह शनिवार-रविवार
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
मतदाताओं को जागरूक किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार चुनने के इच्छुक नवयुवकों के लिए इस बार आने वाले शनिवार और रविवार विशेष होंगे। जिला प्रशासन इन दोनों ही दिन मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाने जा रहा है। डीएम निधि केसरवानी ने बताया कि 22 और 23 अक्तूबर को मतदाता सूची से संबंधित कोई भी समस्या सुलझायी जा सकती है।
विज्ञापन
इसके लिए सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि वह समय से अपने-अपने बूथ पर बैठें। डीएम ने इन दोनों ही दिन विशेष अभियान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। पूरे शहर को जोन और सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि विशेष अभियान में फार्म संख्या-6, 7, 8 और 8ए जमा कराए जा सकते हैं। जो भी बीएलओ अनुपस्थित रहेगा या फिर उसके जमा किए जाने वाले फार्मों की संख्या-0 होगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
नए कार्ड भी अब आने शुरू हो गए हैं। इन्हें लोगों में बंटवाया जा रहा है। वर्तमान में जो आवेदन जमा किए जा रहे हैं, उनके कार्ड भी 25 जनवरी तक निश्चित रूप से वितरित करा दिए जाएंगे।
आरडब्ल्यूए ने बनाए बूथ लेवल ऑफिसर
विधानसभा मतदाता सूची बनवाने में इस बार प्रशासन आरडब्ल्यूए का भी सहयोग ले रहा है। आरडब्ल्यूए ने जोनवार अपने-अपने बूथ लेवल ऑफिसर नियुक्त कर दिए हैं।आरडब्ल्यूए चेयरमैन कर्नल टीपी त्यागी ने बताया कि पूरे शहर को छह जोन सिटी जोन, मोहन नगर जोन, कविनगर जोन, विजयनगर जोन, इंदिरापुरम जोन और वसुंधरा जोन शामिल हैं।
सभी जोन में स्थानीय आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को बीएलओ बनाया गया है। ये पदाधिकारी सरकारी कर्मचारी जो बीएलओ तैनात किए गए हैं, उनकी मदद करेंगे। बता दें कि विशेष अभियान वाले 22 और 23 अक्तूबर को सभी बूथों पर बीएलओ बैठेंगे। किसी भी तरह की समस्या होने पर लोग अपने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
टीपी त्यागी ने बताया कि सिटी जोन में राजीव अग्रवाल और अजीत निगम की टीम, मोहन नगर जोन में जीएस सिद्धू और अनुरंजन त्यागी, वसुंधरा जोन में यूबी गर्ग, बीपी गुप्ता, विजयनगर जोन में रामअवतार यादव और बीपी सिंह, कविनगर जोन में एसएम चोपड़, आरके त्यागी और इंदिरापुरम जोन में केपी त्यागी और सीएम वैद की टीम बीएलओ की ड्यूटी निभाएगी।
अपर आयुक्त ने राजनीतिक दलों के साथ ली बैठक
मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के चलते बृहस्पतिवार को मेरठ मंडल के अपर आयुक्त गया प्रसाद ने स्थानीय अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान पर चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान 22-23 अक्तूबर को होगा। किसी भी मतदाता को निर्वाचक नामावली में नाम सम्मलित कराने के लिए इस अभियान में बूथ पर पहुंचकर प्रारूप-6, नाम कटवाने के लिए प्रारूप-7, किसी प्रविष्टि को शुद्ध कराने के लिए प्रारूप-8 और स्थान परिवर्तन के लिए प्रारूप-8 ए भरकर देना होगा।
बैठक में एडीएम प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह, हनुमान प्रसाद मोर्या, एसडीएम सदर अतुल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट ब्रह्मदेव सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हरिकृष्ण शर्मा के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहे।