फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   This time 350 buses will be run for Kanwadiyas

Ghaziabad News: इस बार कांवड़ियों के लिए चलाई जाएंगी 350 बसें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
This time 350 buses will be run for Kanwadiyas
साहिबाबाद। इस बार कांवड़ियों के लिए परिवहन निगम सड़क पर 350 बसें उतारेगा। हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए सावन में बसों में यात्रियों की संख्या में दोगुना से भी अधिक इजाफा होता है। ऐसे में जिला प्रशासन के साथ ही परिवहन निगम ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

गाजियाबाद रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि गत वर्ष 320 बसें लगाई गई थीं लेकिन लोगों की भीड़ अधिक रही। ऐसे में इस बार 30 बसें और बढ़ाई गई हैं। कांवड़ियों की सुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। गाजियाबाद रीजन के अंतर्गत सात बस डिपो आते हैं। इसमें मुख्य रूप से खुर्जा, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, हापुड़, लोनी, साहिबाबाद, कौशांबी और गाजियाबाद शामिल हैं। किस डिपो से कितनी बसों का संचालन होगा इसकी सूची तैयार कर इसे सभी एआरएम को भेजकर तैयारियां शुरू करने को कहा गया है। सबसे अधिक बसें कौशांबी डिपो से 60 और साहिबाबाद डिपो की 55 चलाई जाएंगी। वहीं, गाजियाबाद बस अड्डा के साहिबाबाद डिपो में शिफ्ट होने के कारण इस बार मेरठ जाने वाली बसें जो हर बार सावन के दौरान कमलानेहरू नगर से चलती थीं इस बार कौशांबी डिपो से ही चलेंगी।
विज्ञापन


डिपो बसों का संचालन
कौशांबी 60
गाजियाबाद 30
साहिबाबाद 55
लोनी 55
खुर्जा 35
बुलंदशहर 45
सिकंदराबाद 25
हापुड़ 45
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed