{"_id":"579e3caf4f1c1bdb762b8bbd","slug":"thirty-thousand-new-building-marked-the-corporation-will-charge-house-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस हजार नए भवन चिन्हित, निगम वसूलेगा हाउस टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस हजार नए भवन चिन्हित, निगम वसूलेगा हाउस टैक्स
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Mon, 01 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
हाउस टैक्स
- फोटो : tax
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के 30 हजार भवन मालिकों को इस साल हाउस टैक्स चुकाना पड़ेगा। नगर निगम के टैक्स विभाग ने सर्वे कर इन भवनों को चिह्नित किया है। इन नए भवनों का डाटा कंप्यूटर में अपलोड कर दिया गया है। अब इन्हें डिमांड बिल भेजे जा रहे हैं।
बीते साल तक नगर निगम में 2.67 लाख प्रॉपर्टियों से टैक्स लिया जा रहा था। अब यह संख्या 2.97 लाख हो गई है। इनकम बढ़ाने के लिए कई साल से नए भवनों को चिह्नित कर इन्हें टैक्स के दायरे में लाए जाने की मांग की जा रही थी। सदन में भी इस पर कई बार चर्चा हो चुकी है।
नगर आयुक्त अब्दुल समद ने बीते वित्तीय वर्ष में ही सर्वे का काम शुरू करा दिया था। प्राइवेट फर्म के जरिए कराए गए सर्वे में करीब 30 हजार नई प्रापर्टियां तलाशी गई है। सबसे ज्यादा प्रापर्टी अब वसुंधरा जोन में हो गई है। जबकि सबसे कम विजयनगर जोन में हैं।
विज्ञापन
नगर आयुक्त का कहना है कि चिह्नित किए नए भवनों से टैक्स वसूलने के लिए डिमांड बिल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। नए डेवलप हो रहे क्षेत्रों में भवनों का सर्वे कराया जा रहा है।
..
सर्वे के बाद जोन वार प्रॉपर्टियों की संख्या
सिटी जोन 61037
कविनगर जोन 35792
मोहननगर जोन 56231
वसुंधरा जोन 109144
विजयनगर जोन 34859
कुल 297063