फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thieves stole lakhs of rupees by making a woman smell intoxicant in Hapur

महिला की आपबीती: जीने पर अनजान शख्स को देख उड़े होश, नीचे गई तो दूसरे ने दबाया मुंह... फिर नहीं रहा होश

Sun, 23 Feb 2025 05:53 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कुचेसर चौपला (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुचेसर चौपला (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 23 Feb 2025 05:53 PM IST
सार

सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि सात फरवरी 2022 की सुबह लगभग दस बजे ऐसी ही एक ऐसी घटना पहले भी उनकी पत्नी के साथ हो चुकी है।

विज्ञापन
Thieves stole lakhs of rupees by making a woman smell intoxicant in Hapur
घटना के बाद बदहवास महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर उर्फ बागड़पुर में चोरों ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर घर से लाखों रुपये के गहने चोरी कर ले गए। आवाज होने पर महिला जग गई थी, चोरों ने मौका देखकर महिला के मुंह को कपड़े से दबा दिया था। इतना ही नहीं शातिर चोरों ने घर में घुसने से पहले सीसीटीवी के तार भी काट दिए थे।

विज्ञापन

गांव निवासी धमेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की रात लगभग दस बजे घर पर उनकी मां विमला देवी व पत्नी रीता मौजूद थीं। इसी बीच उनकी पत्नी को रसोईघर में कुछ खटखट की आवाज सुनाई दी थी। उनकी पत्नी जैसे ही जीने के रास्ते रसोई घर जा रही थीं। इसी बीच उन्हें एक चोर दिखाई पड़ा था। वह घबराकर जीने के नीचे पहुंची तो पहले से ही यहां मौजूद दूसरे चोर ने उनके मुंह पर कपड़े से नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने घर में बने कमरों का खंगाल दिया। इस दौरान चोर यहां से लाखों रुपये के गहने चोरी कर ले गए। जबकि एक कमरे में उनकी बूढ़ी मां विमला देवी सो रही थीं। इतना ही नहीं शातिर चोरों ने घुसने से पहले घर के सीसीटीवी के तार भी काट दिए थे। होश आने पर व घर का सामान बिखरा पड़े होने से चोरी होने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को चोरी की सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सात फरवरी 2022 की सुबह लगभग दस बजे ऐसी ही एक ऐसी घटना पहले भी उनकी पत्नी के साथ हो चुकी है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed