{"_id":"67a8fa4c3ff4200fdf040b94","slug":"thieves-entered-five-shops-in-front-of-the-police-station-one-thief-arrested-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-1288-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: थाने के सामने ही पांच दुकानों में घुसे चोर, एक चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: थाने के सामने ही पांच दुकानों में घुसे चोर, एक चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
साहिबाबाद पुलिस थाने के पास चोर ने हार्डवेयर की दुकान का ताला तोडा। संवाद
साहिबाबाद। चोरों ने साहिबाबाद थाने के ठीक सामने स्थित हार्डवेयर समेत पांच दुकानों में ताला व शीशे तोड़कर दाखिल हुए। इसके साथ ही रवि सबरवाल की हार्डवेयर दुकान में घुसा चोर गल्ला तोड़कर 4500 रुपये की नकदी चोरीकर भाग निकला। पुलिस थाने के ठीक सामने चोर दुकानों में दाखिल हुए लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। देर रात एक दुकान से घर की छत पर कूदे नाबालिग चोर को स्थानीय दुकानदार ने पकड़ लिया। तब बाकी दुकानों में घुसे चोर भाग गए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
रवि सबरवाल ने बताया कि शनिवार रात करीब 12ः15 बजे एक युवक उनकी दुकान के तीसरी मंजिल की बालकनी में लगा शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हुआ। इसके बाद निचले तल पर पहुंचा और गल्ला खोलकर उसमें रखी 4500 रुपये की नकदी निकाल ली। इसी दौरान उनकी दुकान से पहले स्थित दिल्ली निवासी जयप्रकाश, दयाननंद, सोनीपत निवासी संदीप और सुरेंद्र की दुकानें भी हैं। उनमें भी चोरों ने घुसकर चोरी का प्रयास किया था, लेकिन नकदी न मिलने पर वहां से भाग निकले।
इसी दौरान रात करीब दो बजे साहिबाबाद थाने के ठीक सामने स्थित दुकान से निकलकर घर की छत पर कूदा तो मकान मालिक आकाश ने आवाज सुनकर घर की गैलरी में ही उसे दबोच लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है, जो नाबालिग है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।