{"_id":"6788fdb4dfcdef4f7d030809","slug":"thieves-broke-locks-of-8-tube-wells-in-raoli-kalan-village-in-a-single-night-and-stole-motor-and-other-items-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: रावलीकलां गांव में एक ही रात में 8 ट्यूबवैल के ताले टूटे, मोटर व अन्य सामान चोरी; ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: रावलीकलां गांव में एक ही रात में 8 ट्यूबवैल के ताले टूटे, मोटर व अन्य सामान चोरी; ग्रामीणों में रोष
Thu, 16 Jan 2025 06:08 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 16 Jan 2025 06:08 PM IST
सार
रावली गांव निवासी किसान विनय त्यागी(बिल्लू) ने बताया कि बुधवार रात चोरों ने उनकी व किशोरी शर्मा, मुकेश शर्मा, रेवतीसरण शर्मा की ट्यूबवैल के ताले तोड़कर तार, स्टार्टर व अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मुरादनगर के रावली कलां गांव में चोरों ने एक ही रात में आठ ट्यूबवैल के ताले तोड़े। पांच ट्यूबवैल से चोर मोटर व अन्य सामान चोरी कर ले गये। रावली चौकी पर किसानों ने तहरीर देकर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
रावली गांव निवासी किसान विनय त्यागी(बिल्लू) ने बताया कि बुधवार रात चोरों ने उनकी व किशोरी शर्मा, मुकेश शर्मा, रेवतीसरण शर्मा की ट्यूबवैल के ताले तोड़कर तार, स्टार्टर व अन्य सामान चोरी कर लिया। जबकि राजकुमार शर्मा की ट्यूबवैल से मोटर चोरी हुई। जबकि पुरूषोत्तम शर्मा, प्रदीश शर्मा व कालू शर्मा की ट्यूबवैलों के ताले तोड़ गए, लेकिन चोरी कुछ नहीं हुआ। गुरुवार सुबह किसानों को ट्यूबवैलों से चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित किसान एकत्रित होकर रावली चौकी पर पहुंचे और तहरीर देते वारदात के खुलासे की मांग की।
विज्ञापन
सपा नेता अंकित त्यागी का आरोप है कि चोर आए दिन खेतों में चोरी की वारदात को अंजाम देते रहते है, शिकायत के बाद भी चोरों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। इसके चलते किसानों में रोष व्याप्त है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
विज्ञापन