फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   There will be no repeat of Emergency in the country: Dhankhar

देश में आपातकाल की पुनरावृत्ति नहीं होगी : धनखड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
There will be no repeat of Emergency in the country: Dhankhar
साहिबाबाद। 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को याद करते हुए उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, उस समय दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अंधेरे में चला गया था। देश में कभी ऐसे काले बादल नहीं मंडराए थे जैसे उस दिन मंडराए थे। आज के भारत में आपातकाल की पुनरावृत्ति नहीं होगी। इसकी वजह बताते हुए कहा, देश में लोकतंत्र बहुत मजबूत है। गांव, नगर पालिका, राज्य और संघ स्तर पर संवैधानिक रूप से इसकी गारंटी है। हर स्तर पर भारत की संवैधानिक नींव काफी मजबूत हो चुकी है।
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति ने बुधवार को भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग का प्रौद्योगिकी और उत्पादन उद्यम सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) के स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा, देश पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। हम ब्राजील, कनाड़ा, यूके, फ्रांस को पीछे छोड़ चुके हैं। अगले दो साल में जर्मनी और जापान को भी पीछे छोड़कर तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।
विज्ञापन

एक पौधा मां के नाम अवश्य लगाएं : उपराष्ट्रपति ने कहा कि पौधरोपण करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बात याद आ गई। प्रधानमंत्री कहते हैं एक पौधा मां के नाम लगाएं। उपराष्ट्रपति ने कहा, मैं सभी से अपील करता हूं कि पौधरोपण जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीईएल को मिला मिनी रत्न का दर्जा
समारोह में विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने सीईएल को मिनी रत्न का दर्ज देने की घोषणा की। उन्होंने कंपनी के मुख्य प्रबंध निदेशक चेतन प्रकाश जैन और डायरेक्टर जनरल सीएसआईआर डॉ. एन कलाइसाल्वी की प्रशंसा की। उप राष्ट्रपति और मंत्री ने कंपनी के जुबली हॉल और स्वर्ण मंडप का उद्धाटन किया।



रोल माॅडल है सीईएल
उपराष्ट्रपति ने कहा कि कुछ वर्षों पहले घाटे में चलने वाली सीईएल कंपनी ने तीन वर्षों में बहुत बदलाव किया। सीईएल एक रोल मॉडल है। इसकी सफलता से दूसरी कंपनियों को प्रेरणा और ऊर्जा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज प्रौद्योगिकी हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुका है। तकनीक और नवाचार जीवन को बदलने का प्रभावी मार्ग है। कंपनी लगातार देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान निभा रही है। 2047 तक देश की अर्थव्यवस्था में सीईएल का बहुत बड़ा योगदान होेगा।




मंत्री ने गलत लिखा उप राष्ट्रपति का नाम

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत साहिबाबाद विधायक व काबीना मंत्री सुनील शर्मा ने किया। स्वागत की फोटो एक्स पर साझा करते हुए उन्होंने उप-राष्ट्रपति का नाम ओम प्रकाश धनखर लिखा। उप-राष्ट्रपति का नाम गलत लिखने पर कई लोगों ने कमेंट किया तो करीब पांच मिनट बाद ही उन्होंने इसे संशोधित किया। उनका कहना है कि गलती किसी से भी हो सकती है। हालांकि पांच मिनट बाद ही इसे सुधार लिया गया था लेकिन तब तक किसी ने स्क्रीन शॉट लेकर इसे वायरल कर दिया। इसके पीछे गलत मंशा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed