{"_id":"586bd4184f1c1b47551586c1","slug":"there-will-be-a-flyover-mohan-nagar-metro-paving-the-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बनेगा फ्लाईओवर, मोहन नगर मेट्रो का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बनेगा फ्लाईओवर, मोहन नगर मेट्रो का रास्ता साफ
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 03 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
फ्लाईओवर का काम अब तक गति ही नहीं पकड़ रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीरज
विज्ञापन
साहिबाबाद। नोएडा से मोहन नगर मेट्रो की राह आसान हो गई है। एनएचएआई ने नोएडा सेक्टर 62 पर फ्लाईओवर नहीं बनाने का फैसला लिया है। इसके बदले वह सीआईएसएफ कट पर तीन लेन का अंडरपास बनाएगा। इसी के साथ ही अब डीएमआरसी भी मेट्रो की डीपीआर बनाने का काम शुरू कर सकेगा।
करीब एक साल पहले एनएचएआई ने सेक्टर-62 कट पर फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया था, ताकि नोएडा से इंदिरापुरम की ओर जाने वाला ट्रैफिक इस फ्लाईओवर से गुजर सके और एनएच पर ट्रैफिक का लोड न पड़े।
विज्ञापन
19 अप्रैल को हुई जीडीए बोर्ड बैठक में जब सेक्टर-62 से इंदिरापुरम, वसुंधरा होते हुए मोहन नगर तक मेट्रो विस्तार का फैसला हुआ तो जीडीए ने इस पर आपत्ति जताई। असल में फ्लाईओवर बनने से मेट्रो को सेक्टर-62 से इंदिरापुरम ले जाने में मुश्किल होती।
विज्ञापन
क्योंकि सेक्टर-62 पर एनएच-24 के नीचे अंडरपास बन चुका है। हाईवे के ऊपर फ्लाईओवर बनने से मेट्रो को नोएडा से इंदिरापुरम ले जाने के लिए कोई रास्ता ही नहीं बचता। 7 दिसंबर को जीडीए वीसी विजय यादव ने बताया था कि डीएमआरसी ने प्रस्तावित नोएडा टू मोहन नगर मेट्रो रूट की प्राइमरी डिजाइनिंग तो कर ली है लेकिन फ्लाईओवर को लेकर एनएचएआई द्वारा स्थिति स्पष्ट न किए जाने के कारण डीपीआर का काम रुका हुआ है।
अब एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरपी सिंह ने अमर उजाला को बताया कि एनएचआई अब सेक्टर-62 कट पर फ्लाईओवर नहीं बनाएगा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे के चलते एनएच-24 को ट्रैफिक के दबाव से बचाना है।
इसलिए फ्लाईओवर के विकल्प के तौर पर सेक्टर-62 कट से आधा किलोमीटर की दूरी पर सीआईएसएफ कट पर तीन लेन अंडरपास बनाया जाएगा। इस अंडरपास से नोएडा के ट्रैफिक को इंदिरापुरम में निकाला जाएगा।
उधर, जीडीए वीसी ने बताया कि एनएचएआई ने अभी उन्हें फ्लाईओवर नहीं बनाने के फैसले से अवगत नहीं कराया है। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर नहीं बनने से सेक्टर-62 से मेट्रो को एनएच के ऊपर से इंदिरापुरम ले जाया जाएगा। अब डीएमआरसी को भी डीपीआर का काम शुरू करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
जीडीए डीपीआर के लिए शीघ्र करेगा भुगतान
डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-62 से इंदिरापुरम, वसुंधरा होते हुए मोहन नगर तक प्रस्तावित मेट्रो विस्तार के लिए तकनीकी जांच पड़ताल का काम किया जा रहा है। लेकिन डीपीआर बनाने के लिए अब तक कोई धनराशि जीडीए से नहीं मिली है।
बता दें कि दिसंबर 2016 में मेरठ में अवस्थापना निधि की बैठक में नोएडा टू मोहन नगर मेट्रो विस्तार के लिए डीएमआरसी के मद में एक करोड़ 10 लाख की राशि मंजूर की गई थी। इस बारे में जीडीए के वित्त नियंत्रक टीआर यादव ने बताया कि डीपीआर की स्वीकृत राशि डीएमआरसी को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है। यह राशि जल्द ही डीएमआरसी को दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि नोएडा टू मोहन नगर रूट के लिए धन अभाव नहीं होने दिया जाएगा।