{"_id":"575315074f1c1b903c108c4a","slug":"there-will-be-50-places-in-the-city-public-toilets","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 50 स्थानों पर बनेंगे पब्लिक टॉयलेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 50 स्थानों पर बनेंगे पब्लिक टॉयलेट्स
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
शौचालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम पीपीपी मॉडल पर शहर में पब्लिक टॉयलेट्स बनाएगा। पहले चरण में 50 स्थानों पर इनका निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए मंगलवार तक फर्म से प्रपोजल मांगने की तैयारी की जा रही है। 100 से ज्यादा स्थानों पर टॉयलेट्स बनाने के लिए नगर निगम दूसरे चरण में टेंडर जारी करेगा। शौचालय बनाने वाली प्रावइेट फर्म को नगर निगम मिनी यूनिपोल लगाकर विज्ञापन की अनुमति देगा।
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर पब्लिक टॉयलेट्स की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इस पर निगम ने संज्ञान लिया है। तुराबनगर के पीछे रमते राम रोड पर एक पब्लिक टॉयलेट का निर्माण व्यापारी और सामाजिक संस्था मिलकर पहले ही कर चुके हैं। अब नगर निगम ने पांचों जोन में 50 प्रमुख स्थानों पर टॉयलेट्स बनाने की पहल की है।
विज्ञापन
हालांकि निगम ने करीब 150 जगह तय की थी, लेकिन पहले चरण में 50 जगहों की सूची फाइनल की जा रही है। नगर निगम के पास फंड की कमी के चलते इन टॉयलेट्स का निर्माण पीपीपी मॉडल पर प्राइवेट कंपनियों के जरिए कराया जाएगा। अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा का कहना है कि प्राइवेट फर्म अपनी लागत पर टॉयलेट बनाएंगी और निगम को हैंडओवर कर देंगी।
विज्ञापन
इसकी लागत निकालने के लिए नगर निगम शौचालय के पास ही उन्हें निर्धारित अवधि तक मिनी यूनिपोल लगाने की इजाजत देगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही इनके लिए फर्म को आमंत्रित किया जाएगा।