{"_id":"677ac86be29bb331f00551e5","slug":"there-was-traffic-jam-at-many-places-in-the-city-due-to-nagar-kirtan-ghaziabad-news-c-30-gbd1006-546871-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नगर कीर्तन से शहर में जगह-जगह लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नगर कीर्तन से शहर में जगह-जगह लगा जाम
विज्ञापन
गाजियाबाद। रविवार को नगर कीर्तन की वजह से शहर में जगह-जगह जाम लगा रहा। मिनटों का सफर घंटों में तय हुआ। पुलिस को व्यवस्था बनाने में पसीने छूट गए। जाम की सबसे ज्यादा बुरी स्थिति बस अड्डे के पास रही। यहां चारों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
रविवार दोपहर नगर कीर्तन बजरिया से शुरू हुआ था। जैसे ही नगर कीर्तन घंटाघर के सामने जीटी रोड पर पहुंचा तो पुलिस ने दोनों से तरफ से वाहनों की आवाजाही रोक दी। इस वजह से चौधरी मोड़ से घंटाघर तक जाम लग गया। इसमें एक एंबुलेंस भी जाम फंस गई। इस दौरान घंटाघर की ओर जाने वाले वाहनों को ठाकुरद्वारा तिराहे से पुराने बस अडडे की तरफ से निकाला गया। इस कारण वाहनों की कतारें नए बस अड्डे तक पहुंच गईं।
जब यात्रा नवयुग मार्केट के पास पहुंची तो पुलिस ने बस अड्डे से जीडीए की तरफ जाने वाले रास्ते को भी रोक दिया। इससे बस अड्डे चौराहे पर जाम लग गया। लोगों को इस जाम से निकलने में दो घंटे का समय लग गया। वाहनों का दबाव बढ़ने से हापुड़ रोड भी वाहनों की गति थम गई। जाम आरडीसी फ्लाईओवर को पार कर कलक्ट्रेट के सामने तक जा पहुंचा। नेहरूनगर, कविनगर, मालीवाड़ा, कालका गढ़ी चौक, आरडीसी राजनगर में भी लोग जाम से जूझते नजर आए। एडीसीपी यातायात पीयूष सिंह ने बताया कि पुलिस के प्रयास से काफी हद तक स्थिति नियंत्रण में रही। व्यवस्था को बनाने के लिए वाहनों को रोका गया था।