{"_id":"678d5185f2521b01bb0492df","slug":"there-is-no-dearth-of-talent-among-cricketersjust-need-opportunity-kaif-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1006-557033-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटरों में प्रतिभा की कमी नहीं...बस मौका चाहिए : कैफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेटरों में प्रतिभा की कमी नहीं...बस मौका चाहिए : कैफ
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ट्रायल के दौरान बोलते पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ। संव
- फोटो : mathura
गाजियाबाद। टीम इंडिया के शानदार फील्डर और जबरदस्त बल्लेबाज रहे क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि यूपी के क्रिकेटरों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं। उन्हें बस मौका मिलना चाहिए। गैलेंट एलएलसी टेन-10 से आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में जो खिलाड़ी ट्रायल देने आए हैं, वे प्रतिभा के धनी हैं। उन्होंने उनकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेट कीपिंग देखी है। इन होनहार खिलाड़ियों में टीम इंडिया तक का सफर करने की काबिलियत है।
2002 की नेटवेस्ट ट्राफी में लार्ड्स के एतिहासिक मैदान पर शानदार शतकीय पारी खेलकर भारत को यादगार जीत दिलाने वाले कैफ रविवार को नेहरू स्टेडियम में गैलेंट एलएलसी टेन-10 क्रिकेट लीग के ट्रायल में पहुंचे थे। लीग के फिटनेस मेंटर कैफ ने कहा, एलएलसी टेन-10 आयोजन प्रदेश के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण प्लेटफाॅर्म साबित होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, गाजियाबाद में ट्रायल के लिए दूर-दूर से खिलाड़ी आए हैं। यह उनके जोश, जज्बे और जुनून को दर्शाता है। कैफ ने ट्रायल देने आए खिलाड़ियों के साथ भी वक्त बिताया। उन्होंने नेट में बैटिंग की। इस दौरान शानदार शाॅट लगाए।
कैफ ने कहा, अमर उजाला
से होती है दिन की शुरुआत
कैफ ने कहा, एलएलसी टेन-10 का आयोजन कर अमर उजाला ने क्रिकेटरों को बड़ा मंच दिया है। अमर उजाला उनका पसंदीदा अखबार है। वह प्रयागराज से हैं और बचपन से ही अमर उजाला पढ़ रहे हैं। उनकी और उनके परिवार के दिन की शुरुआत अमर उजाला से ही होती है। क्रिकेट खेलने के शुरुआती दिनों में अमर उजाला में उनकी फोटो और खबर छपती थी, तो कवरेज को देखकर बहुत खुशी होती थी। पापा और घर के अन्य सदस्य आज भी सुबह सबसे पहले अमर उजाला पढ़ते हैं।