फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Then on July 10 Sjenge band-baja-Barat

10 जुलाई से फिर सजेंगे बैंड-बाजा-बारात

Mon, 04 Jul 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Mon, 04 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Then on July 10 Sjenge band-baja-Barat
changes in indian weddings

पिछले दो माह से बंद बैंड-बाजा और बारात अब 10 जुलाई से फिर शुरू हो रहे हैं। 13 जुलाई को भडरिया नवमी के चलते अबूझ साये का योग भी बन रहा है। जुलाई माह में सिर्फ चार दिनों तक ही साये का योग है।

विज्ञापन


इसके बाद 15 जुलाई से देवशयनी एकादशी के बाद से शुभ कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा। इस माह में चार दिनों तक पड़ने वाले सहालग के चलते फार्म हाउस, हलवाई और बैंड-बाजा सब बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन


अक्षय तृतीय 9 मई के बाद से सहालग बंद हो गए थे। अब 10 जुलाई से फिर से सहालग की धूम शुरू होने वाली है। इस माह सिर्फ चार दिन ही शादियों के योग बन रहे हैं। इसमें 13 जुलाई को भडरिया नवमी पर अबूझ साये का योग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित संतोष तिवारी ने बताया कि जुलाई माह में 10, 11, 12 व 13 जुलाई को ही शादी के योग बन रहे हैं। 15 जुलाई को देवशयनी एकादशी के दिन भगवान शयन के लिए चले जाएंगे। उसके बाद शुभ कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा। फिर 11 नवंबर को देवउठान एकादशी के दिन से ही शुभ कार्य शुरू हो सकेंगे।


उधर, जुलाई माह में पड़ने वाले सहालग के लिए शहर के बैंड-बाजा, हलवाई, कैटर्स, फार्म हाउस आदि बुक हो चुके हैं। फार्म हाउस के संचालक दिनेश शर्मा ने बताया कि जुलाई में बंपर साये के चलते फार्म हाउस की कई महीनों पहले ही बुकिंग हो चुकी है। चार तारीखों के बाद नवंबर में बुकिंग है। बैंड संचालक फखरूद्दीन ने बताया कि एक साये में दो से तीन शिफ्टों में बाजा बुक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed