फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Theft of lakhs from closed houses in Bapudham and Mussoorie

Ghaziabad News: बापूधाम और मसूरी में बंद मकानों से लाखों की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs from closed houses in Bapudham and Mussoorie
गाजियाबाद/मसूरी। सर्दियां शुरू होते ही चोरों का आतंक भी बढ़ने लगा है। एक ही रात में चोरों ने बाबूधाम के संजयनगर और मसूरी थाना क्षेत्र के इंदगढ़ी गांव से बंद मकानों से लाखों रुपये चोरी कर ली। दोनों पीड़ितों ने चोरी के मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी पुष्पेंद्र रस्तोगी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह मकान का ताला लगाकर परिवार सहित गुरुग्राम में रहने वाली बेटी के घर गए थे। रात में पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि मकान का ताला टूटा है। घर आकर देखा तो मकान के सभी ताला टूटे हैं और सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी से नकदी, जेवरात और कीमती सामान भी चोरी कर लिया गया था। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, इंद्रगढ़ी आकाशनगर निवासी चेतन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात्रि में वह पत्नी के साथ ससुराल गए थे। शनिवार सुबह घर आने पर देखा कि मैन गेट का ताला तोड़कर अंदर कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित चेतन कुमार ने थाना मसूरी में मामला दर्ज कराया है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि चेतन की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है, जल्द ही चोर की पहचान करके आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed