{"_id":"69e534a4d1b548077509ffdb","slug":"theft-in-mobile-phone-shop-incident-captured-on-cctv-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-867200-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मोबाइल फोन की दुकान में चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मोबाइल फोन की दुकान में चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
गाजियाबाद। दीनागढ़ी क्षेत्र में मोबाइल फोन की दुकान में चोरी का मामला आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामले में पुलिस आयुक्त के आदेश पर 15 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित का आरोप है कि थाना पुलिस ने सुनवाई नहीं की थी, जिस पर उन्होंने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई।
घटना सिहानी गेट थाना क्षेत्र में तीन अप्रैल को हुई थी। दीनागढ़ी निवासी केशव दत्त कर्दम ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर करीब ढाई बजे दुकान से खाना खाने के लिए घर गए थे। करीब साढ़े तीन बजे अज्ञात व्यक्ति दरवाजा खुला पाकर दुकान में घुस गया। इसके बाद दुकान से पांच मोबाइल फोन और पांच ईयर बड गायब मिले । इसकी सूचना डायल 112 को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने थाने या चौकी जाने के लिए कहा। वहां जाने पर सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।