{"_id":"655bb1e9c9bcadfa8906b737","slug":"theft-by-entering-a-locked-flat-also-searched-sugar-and-rice-boxes-shahibabad-news-c-134-1-sbd1003-4115-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बंद फ्लैट में घुसकर चोरी, चीनी-चावल के डिब्बे भी खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बंद फ्लैट में घुसकर चोरी, चीनी-चावल के डिब्बे भी खंगाले
विज्ञापन
साहिबाबाद। बृजविहार के राधाकुंज में चोरों ने सेवानिवृत बुजुर्ग के बंद फ्लैट की ग्रिल तोड़कर करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने रसोई में रखे चीनी, चावल और आटे के डिब्बे तक खंगाल डाले। लिंक रोड थाना पुलिस ने एक महीने बाद चोरी का मुकदमा लिखा है।
बुजुर्ग पन्नालाल गर्ग ने बताया कि 28 अगस्त को पत्नी कृष्णा गर्ग के साथ मध्यप्रदेश में रिश्तेदार के पास गए थे। इसके बाद 19 अक्तूबर को किरायेदार लीलेश भी अपने पैतृक गांव चले गए। इस बीच चोर मौका पाकर मेन गेट के बराबर में बाथरूम की लोहे की ग्रिल तोड़कर अंदर घुस गए। सबसे पहले चोरों ने लैपटॉप, फोन, चांदी का सामान सहित अलमारी से 50 हजार रुपये के नए नोटों की गड्डी चोरी कर ली। बहू के कमरे में बेड का लॉक तोड़कर लैपटॉप और फोन चोरी कर लिया। चोरों ने किरायेदार के कमरे से भी नकदी व गहने चोरी कर लिए। 25 अक्तूबर को लीलेश गांव से लौटे तो फ्लैट में सामान बिखरा देखा। तुरंत पन्नालाल को चोरी की सूचना दी। उन्होंने कविनगर में रहने वाली बेटी को फोन करके बताया। उसके बाद पुलिस को चोरी की सूचना दी गई। बुजुर्ग दंपती ने नवंबर की शुरुआत में चोरी की ऑनलाइन शिकायत दी लेकिन वह दो बार रद्द हो गई। आरोप है कि बृजविहार चौकी पुलिस ने शिकायत लेने के बजाय जांच का आश्वासन देकर लौटा दिया। करीब एक महीने बाद उनकी शिकायत पर चोरी का मुकदमा हुआ।
उधर, तुलसी निकेतन में रहने वाले रोबिन की अंडे की दुकान है। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 2200 रुपये चुरा लिए। सुबह दुकान पहुंचने पर उन्हें चोरी का पता चला। वहीं, जावली गांव में महकार सिंह ने टीलामोड़ पुलिस को शिकायत दी कि घरेलू सहायक सर्वेश उनसे 12 हजार रुपये वेतन व 20 हजार रुपये अतिरिक्त वेतन लेकर गया था। कुछ दिनों बाद पता चला कि घर से सोने की अंगूठी, 15 हजार रुपये, दो सोने की चेन, चांदी की एक अंगूठी गायब थी। उन्होंने सर्वेश, नरेंद्र और सुरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। डीसीपी शुभम पटेल का कहना है कि तीनों घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान कर रहे हैं।