{"_id":"6a89bc9de66b5c224b039ef0","slug":"theft-at-school-owner-house-in-ghaziabad-jewelry-and-cash-worth-15-lakh-stolen-accused-caught-on-cctv-camera-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में स्कूल संचालक के घर में चोरी: 15 लाख के गहने और नकदी पार, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में स्कूल संचालक के घर में चोरी: 15 लाख के गहने और नकदी पार, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद
Sat, 22 Aug 2026 09:05 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 22 Aug 2026 09:05 PM IST
सार
गाजियाबाद में गोविंदुपरी की वैशाली एनक्लेव कॉलोनी में शुक्रवार रात अज्ञात बदमाश ने स्कूल संचालक के घर में घुसकर लगभग 15 लाख रूपये कीमत के गहने और करीब एक लाख रूपये की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद में गोविंदुपरी की वैशाली एनक्लेव कॉलोनी में शुक्रवार रात अज्ञात बदमाश ने स्कूल संचालक के घर में घुसकर लगभग 15 लाख रूपये कीमत के गहने और करीब एक लाख रूपये की नकदी चोरी कर ली। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
वैशाली एनक्लेव कॉलोनी निवासी जगपाल सिंह इंटर कॉलेज संचालक है। बताया कि शुक्रवार रात वह अपनी पत्नी मिथेलश व पुत्र शिवम और उसके परिवार समेत घर में सो रहे थे। शुक्रवार रात करीब एक बजे एक बदमाश दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ और भूतल पर बने कमरे से घुसकर वहां से घर के तालों का गुच्छा उठाया। बदमाश ने भूतल और प्रथम मंजिल के ताले खोलकर कमरे खंगाल डाले।
विज्ञापन
बदमाश वहां लॉकर से लगभग एक लाख रूपये की नकदी और करीब 15 लाख रूपये कीमत के सोने,चांदी और डायमंड के गहने चोरी कर ले गया। परिवार को शनिवार सुबह जागने पर घटना का पता लगा। भूतल और प्रथम मंजिल पर कमरों में सारा सामान बिखरा मिला। परिवार ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक बदमाश दीवार के सहारे घर में दाखिल होता दिखा। चोरी की घटना से कॉलोनीवासियों में रोष है। उन्होंने घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन