फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Theap

एलिवेटेड पर जन्मदिन पार्टी में हुड़दंग और मारपीट करने पर 18 गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 01:18 AM IST
सार

वैशाली में दो दुकानों में चोरी, पुलिस पहुंची तो हाय-हाय के लगाए नारेवैशाली।सूचना पर पुलिस पहुंची तो व्यापारियों ने हाय-हाय के नारे लगाए।आवासीय क्षेत्र में दो दुकानों के शटर टूटने की खबर से तमाम व्यापारी वर्ग और मंडल पदाधिकारी एकत्रित हो गए।

विज्ञापन
Theap

विस्तार

वैशाली में दो दुकानों में चोरी, पुलिस पहुंची तो हाय-हाय के लगाए नारे
विज्ञापन

वैशाली। सेक्टर-थर्ड एफ में मंगलवार रात बदमाशों ने किराना और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों के शटर तोड़कर 50 हजार की नकदी समेत लाखों का माल चोरी कर लिया। आवासीय क्षेत्र में चोरी की घटना का पता चलते ही तमाम व्यापारी जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो व्यापारियों ने हाय-हाय के नारे लगाए। इसके बाद गुस्साए व्यापारियों ने पुलिस पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने पांच दिन में चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया तब व्यापारियों ने धरना खत्म किया।
दुकानदार लोकेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी घर के नीचे ही किराने की दुकान है। मंगलवार रात 11 बजे वह दुकान बंद कर चले गए थे। सुबह चार बजे उनके पिता छत्रपाल कंपनी की गाड़ी से दूध उतरवाने के लिए नींद से जागे तो उन्होंने देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था। जब दुकान के दूसरे दरवाजे को खोलकर देखा तो दुकान में नवरात्र का सामान गायब था जबकि गल्ले से 50 हजार की नकदी गायब थी और 12-12 किलो की काजू बादाम और 36 लीटर घी की पेटी और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की एलईडी डिस्पले, सीपीयू गायब थे। दूसरे मामले में दुकानदार प्रिंस निवासी बिहार ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान में शटर तोड़कर 35 सौ रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

आवासीय क्षेत्र में दो दुकानों के शटर टूटने की खबर से तमाम व्यापारी वर्ग और मंडल पदाधिकारी एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस को देखकर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया। युवा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष धनेश सिंघल का आरोप है कि पुलिस को कई बार व्यापारियों ने संदिग्धों की गतिविधियां बढ़ने पर गश्त करने की मांग की थी लेकिन कौशांबी थाना प्रभारी ने कोई ध्यान नहीं दिया। नाराज व्यापारियों ने बढ़ते मामलों को लेकर प्रदर्शन के बाद धरना शुरू कर दिया। सड़क पर व्यापारियों के बैठने से पुलिस अधिकारी चिंतित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रभात कुमार दीक्षित ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह काफी देर तक नहीं माने। इस तरह पुलिस को व्यापारियों के साथ मामला शांत कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। थाना प्रभारी ने उन्हें पांच दिन में चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने धरना खत्म किया। सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र का कहना है कि शिकायत के आधार पर घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे हैं। संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed