फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   young man who came to bathe with friends drowned in canal

Ghaziabad: दोस्तों से साथ नहाने आया युवक नहर में डूबा, पुलिस ने लड़कों को तेज बहाव की बात कह समझाया पर न माने

Sun, 28 May 2023 12:48 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 28 May 2023 12:48 AM IST
सार

एसीपी मसूरी निमिष पाटिल कहना है कि शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
young man who came to bathe with friends drowned in canal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी में नाहल झाल में साथियों के साथ नहाते समय गहरे पानी में एक युवक डूब गया। सूचना मिलने पर गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की तो उसका शव बरामद हुआ। घटना शुक्रवार दोपहर की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 10 युवक बिहारीपुरा विजयनगर से नाहल झाल में नहाने आए थे। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवकों को गहने पानी और तेज बहाव की बात कहकर समझाया था लेकिन युवकों ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया। नहाते हुए बिहारीपुरा विजयनगर निवासी अंकित पाल (24) गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन


अंकित के परिजनों को इसकी सूचना दी तो उन्होंने अंकित के साथ आए युवकों पर डुबाने का आरोप लगाया है। एसीपी मसूरी निमिष पाटिल कहना है कि शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed