फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The young man returned from jail after serving his sentence in dowry murder case and committed suicide by hanging himself from the fan.

Ghaziabad News: दहेज हत्या में सजा काटकर जेल से लौट युवक ने पंखे से लटककर जान दी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The young man returned from jail after serving his sentence in dowry murder case and committed suicide by hanging himself from the fan.
- 2012 में हुई थी शादी,2016 से जेल में बंद था युवक
विज्ञापन

मुरादनगर। दहेज हत्या के मामले में साढ़े आठ साल सजा काटकर जले से लौटे थाना क्षेत्र के धैदा गांव निवासी 31 वर्षीय पंकज कुमार ने रविवार अपराहन पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पंकज डेढ़ माह पहले ही जेल से लौटा था।
परिजनों ने बताया कि पंकज तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। मोनू और सोनू दो छोटे भाई है। परिवार मजदूरी करता है। पुलिस के अनुसार पंकज की शादी हापुड़ निवासी आरती के साथ 2012 में हुई थी। दंपती का एक पुत्र मयंक है। साल 2016 में आरती की मौत हो गई थी। आरती के परिजनों ने पंकज पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने जहर देकर आरती की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरती के परिजन मयंक को अपने साथ ले गए थे। साल 2019 में पकंज को सजा हुई। पंकज 2016 से जेल में बंद था। पंकज बीते 24 दिसंबर को लगभग साढ़े आठ साल बाद जेल से आया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार पंकज पुत्र मयंक लगभग 11 साल को हो गया है। जेल जाने के बाद उसने अपने पुत्र मंयक का चेहरा भी नहीं देखा था। इसे लेकर वह परेशान रहता था। पंकज मयंक को अपने साथ रखना चाहता था। ग्रामीणों से कहता था कि मयंक को मां की मौत और पिता के जेल जाने के बाद दोनों में से किसी का भी प्यार नहीं मिला। अब वह मंयक को साथ रखकर पिता के साथ साथ मां का प्यार भी देगा। इसके लिए वह रिश्तेदारों के माध्मम से ससुराल मे संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था। मगर दहेज हत्या जैसे कलंक के कारण वह साहस नहीं जुटा पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने पंकज का शव पंखे से उतार लिया था। फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पंकज दहेज हत्या के मामले में करीब साढ़े आठ साल की सजा काटकर बीते 24 दिसंबर को जेल से आया था। एसीपी ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
सिद्धार्थ गौतम,एसीपी मसूरी सर्किल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed