{"_id":"67631c002152efd56f063cc6","slug":"the-young-man-refused-to-marry-after-getting-converted-the-girl-committed-suicide-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-533997-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: धर्मांतरण कराकर युवक ने शादी \n\nसे किया इन्कार, युवती ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: धर्मांतरण कराकर युवक ने शादी से किया इन्कार, युवती ने दी जान
विज्ञापन
गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र की एक काॅलोनी की निवासी 29 वर्षीय युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को दिल्ली के शाहदरा के निवासी 32 वर्षीय फराज अथर को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले का खुलासा हो जाने का दावा करते हुए पुलिस का कहना है कि नोएडा की एक कंपनी में काम करने वाले एमबीए पास फराज ने युवती से पांच साल प्यार का नाटक कर उसका धर्मांतरण करा दिया।
इसके बाद सगाई करके भी शादी से इन्कार कर दिया। इस फरेब और धोखे से आहत हो शेयर ट्रेडिंग का काम करने वाली युवती ने 11 नवंबर को घर के अंदर ही खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह चार माह की गर्भवती थी। परिवार के लोगों ने उसके मोबाइल फोन की व्हाट्सएप चैटिंग और डायरी में लिखी बातें देखीं तो उन्हें फराज की पूरी साजिश का पता चला।
इस पर 11 दिसंबर को युवती के कैंसर से पीड़ित पिता ने कविनगर थाने में फराज अथर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि उससे पूछताछ के बाद पूरा मामला साफ हो गया है।
विज्ञापन
डीसीपी नगर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नवंबर में दोनों की सगाई तय हुई थी। फराज पांच साल से प्यार का नाटक कर रहा था। इसके पीछे उसका मकसद 20 करोड़ की संपत्ति हड़पने का था। युवती के पिता की 80 करोड़ की संपत्ति की। युवती की तीन बहनें हैं। युवती के हिस्से में 20 करोड़ की संपत्ति आ रही थी। फराज इसे अपने नाम कराना चाहता था। इसके बाद संपत्ति को बेचकर कहीं दूर भाग जाने की उसकी साजिश थी। वह अलग-अलग बहाने बनाकर युवती से 6.55 लाख रुपये ले चुका था।
शादी करने का इरादा ही नहीं था
(युवती का गर्भपात भी करा चुका था)
उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि युवती से उसकी जान पहचान पांच साल पहले एक दोस्त की शादी में हुई थी। इसके बाद बात होने लगी और फिर नजदीकियां बन गईं। उसका शादी करने का कभी इरादा ही नहीं था। उसने सोच रखा था कि शादी अपने मजहब की लड़की से ही करेगा। शादी से बचने के लिए उसने पहले तमाम बहाने बनाए। युवती शादी ही जिद पर अड़ी रही तो नवंबर में सगाई कर ली। सगाई समारोह शहर के बड़े होटल में हुआ था।
इसका पूरा खर्च युवती के परिवार ने उठाया। दिसंबर में शादी होना तय हुआ था। सगाई के बाद उसने कुछ दिन शादी के बारे में बातचीत की। इसके बाद युवती की काॅल रिसीव करना ही बंद कर दिया। इसी तरह 2021 में भी उसने शादी का वादा किया था लेकिन बाद में यह कहकर मना कर दिया था कि परिवार की कुछ जिम्मेदारियां हैं, पहले उन्हें पूरी करना है। उस समय युवती गर्भवती थी। उसने उसका गर्भपात करा दिया था।
तुमने मुझे धोखा दिया
मैं आत्महत्या कर रही हूं
120 बार काॅल की थी
खुदकुशी से पहले
डीसीपी ने बताया कि काॅल डिटेल रिकाॅर्ड (सीडीआर) से पता चला है कि सगाई के कुछ दिन बाद ही फराज ने युवती का फोन उठाना बंद कर दिया। वह तनाव में थी। 11 दिसंबर को उसने फराज को 120 बार काॅल की। फराज ने एक बार भी काॅल रिसीव नहीं की। इसके बाद युवती ने व्हाट्सएप पर उसे वाॅयस रिकार्ड मैसेज भेजा। इसमें कहा, तुम्हारे सिवाय मेरे पास अब कोई चारा नहीं है। मेरी गलती थी कि मैंने तुम पर भरोसा किया और तुमने मुझे लगातार धोखा दिया....इसलिए मैं आत्महत्या कर रही हूं। इसके बावजूद भी फराज ने पलट कर युवती को काॅल नहीं की।