फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The work of laying sewer lines will be completed by the 20th.

Ghaziabad News: 20 तक पूरा होगा सीवर लाइन बिछाने का काम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The work of laying sewer lines will be completed by the 20th.
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सीवर समस्या से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम जलकल विभाग की तरफ से क्षेत्र में नई सीवर लाइन बिछाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार 20 मई तक काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद जलकल विभाग घरों और गलियों को मुख्य लाइन से जोड़ने के लिए कनेक्शन का कार्य शुरू करेगा।
इंदिरापुरम के विभिन्न इलाकों में बीते कई वर्षों से सीवर जाम, ओवरफ्लो और गंदे पानी की निकासी न होने की समस्या बनी हुई है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। सड़कों और गलियों में गंदा पानी भरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय निवासी लगातार इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

नई सीवर लाइन बिछने से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को बार-बार होने वाली सीवर जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। कई स्थानों पर पाइप डालने और लाइन जोड़ने का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के चार लाख से अधिक लोग सीवर की समस्या से हैं प्रभावित : इंदिरापुरम क्षेत्र के करीब चार लाख से अधिक लोग सीवर समस्या से प्रभावित हैं। नई लाइन चालू होने के बाद घरों का गंदा पानी सीधे मुख्य सीवर लाइन में जाएगा। इससे ओवरफ्लो की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed