फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The women's hospital will go fully online within three months.

Ghaziabad News: तीन माह में पूरी तरह ऑनलाइन होगा महिला अस्पताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The women's hospital will go fully online within three months.
गाजियाबाद। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की दिशा में बड़े स्तर पर कार्य किया जा रहा है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत जिला महिला अस्पताल को अगले तीन माह में पूरी तरह ऑनलाइन करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके साथ ही दुहाई स्थित जगन्नाथ चैरिटेबल कैंसर अस्पताल को भी मॉडल फैसिलिटी के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से निजी और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को एक मंच पर जोड़ने की योजना के तहत इन अस्पतालों में मरीजों की पंजीकरण, जांच, दवा वितरण और डिस्चार्ज तक की सभी प्रक्रियाएं डिजिटल की जाएंगी। हाल ही में लखनऊ में आयोजित एबीडीएम की बैठक में दोनों अस्पतालों को मॉडल फैसिलिटी घोषित किया गया।
विज्ञापन

महिला अस्पताल के एबीडीएम नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल में पंजीकरण और दवा वितरण सेवाओं को ऑनलाइन किया जा चुका है। अब चरणबद्ध तरीके से अन्य सेवाओं को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है। निर्धारित समय-सीमा के भीतर अस्पताल की सभी सेवाओं को ऑनलाइन कर मरीजों को बेहतर और पारदर्शी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। नोडल ने बताया कि अगस्त के अंतिम सप्ताह तक सभी सुविधाएं ऑनलाइन शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed