फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The woman had to wait for five hours for treatment

Ghaziabad News: इलाज के लिए महिला को करना पड़ा पांच घंटे तक इंतजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The woman had to wait for five hours for treatment
गाजियाबाद।
विज्ञापन

एमएमजी अस्पताल में चिकित्सकों और स्टाफ की लापरवाही से समय पर इलाज मिलना मुश्किल हो रहा है। विजय नगर बाईपास निवासी 55 वर्षीय गिरिजा देवी को गंभीर हालत के बावजूद पांच घंटे तक भर्ती नहीं किया गया। उल्टी-दस्त के साथ खून आने की शिकायत के बाद परिजन उन्हें सुबह सात बजे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें दोपहर 12 बजे भर्ती किया गया।
गिरिजा देवी की बेटी दीपा ने बताया कि उनकी मां पिछले तीन दिनों से बीमार हैं। इलाज के लिए लगातार अस्पताल आ रही थीं, लेकिन डॉक्टर उन्हें भर्ती नहीं कर रहे थे। बुधवार सुबह स्थिति गंभीर हो गई तो वह उन्हें इमरजेंसी लेकर पहुंचीं। वहां डॉक्टर ने ओपीडी में दिखाने की सलाह दी। ओपीडी-34 में बैठे डॉ. आलोक रंजन ने मरीज की हालत देखकर तुरंत भर्ती करने की सलाह दी और पर्ची पर स्पष्ट रूप से लिखा भी।
विज्ञापन

इसके बाद वे इमरजेंसी पहुंचीं, लेकिन बार-बार अनुरोध के बावजूद उन्हें भर्ती नहीं किया गया। दीपा का आरोप है कि जब भी वह डॉक्टर या स्टाफ से बात करती थीं, उन्हें बाहर बैठने को कह दिया जाता था। इस बीच मरीज की हालत बिगड़ती रही, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी दौरान अमर उजाला की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने मरीज को भर्ती नहीं किए जाने के कारणों पर सीएमएस से बातचीत की, तब जाकर अस्पताल प्रशासन सक्रिय हुआ और करीब 12 बजे गिरिजा देवी को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद होगी कार्रवाई
सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि हो सकता है उस समय इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ अधिक रही हो, फिर भी पांच घंटे की देरी गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि स्टाफ की लापरवाही पाई गई तो संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed