फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The woman got her husband killed by teaching her lover how to operate a pistol

Ghaziabad News: महिला ने प्रेमी को तमंचा चलाना सिखाकर कराई थी पति की हत्या, कपिल बन रहा था दोनों के बीच बाधक

Mon, 20 Mar 2023 12:51 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 20 Mar 2023 12:51 AM IST
सार

पत्नी ने ही मोबाइल रिपेयर की दुकान करने वाले 20 वर्षीय प्रेमी से पति कपिल की हत्या कराई। महिला अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, जिसमें कपिल बाधक बन रहा था।

विज्ञापन
The woman got her husband killed by teaching her lover how to operate a pistol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

गाजियाबाद के नंदग्राम थाना पुलिस ने ई-ब्लाक में 17 दिन पहले हुई पिकअप चालक कपिल चौधरी (43) की हत्या का खुलासा किया है। पत्नी ने ही मोबाइल रिपेयर की दुकान करने वाले 20 वर्षीय प्रेमी से पति कपिल की हत्या कराई। महिला अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, जिसमें कपिल बाधक बन रहा था। हत्या कराने के लिए महिला ने खुद प्रेमी को तमंचा चलाना सिखाया था। वारदात से पूर्व महिला ने पति को नींद की गोलियां खिला दी थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे ने बताया कि तीन मार्च को ई-ब्लाक निवासी शिवानी उर्फ सीमा ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पति कपिल चौधरी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को अस्पताल पहुंचाया, उपचार के दौरान दिल्ली के जीटीबी अस्पताल उसकी मौत हो गई थी। शिवानी ने बताया था कि आर्थिक तंगी के कारण पति ने खुद को गोली मारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसकी रिपोर्ट ने मौत का राज खोल दिया।

विज्ञापन

कपिल दाएं हाथ से करता था काम, गोली लगी थी बायीं ओर
कपिल के सिर में बायीं ओर गोली लगी थी, जबकि वह दाएं हाथ से काम करता था। एसीपी का कहना है कि दाएं हाथ से काम करने वाला व्यक्ति का बाएं हाथ से गोली चलाना संभव नहीं है। शक होने पर तमंचे को फिंगर प्रिंट की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। दूसरी ओर, महिला के फोन की कॉल डिटेल खंगाली गई। कॉल डिटेल मेंं एक नंबर पर कई बार कॉल मिली। महिला से पूछताछ की गई तो उसने सेवा नगर नंदग्राम निवासी अंकुश से संबंध होने और हत्या कराने की बात स्वीकार कर ली।

मूलरूप से डुमरियागंज, सिद्धार्थ नगर के गांव तरेना का रहने वाला 20 वर्षीय अंकुश नंदग्राम ई-ब्लाक में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। फलावदा, मेरठ की रहने वाली महिला शिवानी भी इसी ब्लॉक में किराए पर रहती है और अंकुश की दुकान पर मोबाइल रिचार्ज कराने जाती थी। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हुई और फिर बीते नवंबर माह में संबंध बन गए। महिला ने आयु में आठ साल छोटे प्रेमी के साथ रहने की ठान ली थी। उन्होंने कपिल की हत्या करने की योजना बनाई।

तमंचा चलाना सिखाया
शिवानी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके पति कपिल चौधरी ने उसे तमंचा चलाना सिखाया था। हत्या के लिए उसने अपने प्रेमी को तमंचा चलाना सिखाया और इसके बाद पति की हत्या करा दी। पुलिस के मुताबिक से महिला ने वारदात को अंजाम देने के दौरान वाट्सएप कॉल की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद सिम तोड़कर मोबाइल को पानी में फेंक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed