फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The woman gave birth to a girl in a train

चलती ट्रेन में महिला ने बच्ची को दिया जन्म

Fri, 26 Aug 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 26 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
The woman gave birth to a girl in a train
अन्य - फोटो : अमर उजाला
 एक महिला ने बृहस्पतिवार को चलती ट्रेन में बच्ची को जन्म दिया लेकिन महिला को करीब 30 किलोमीटर के सफर में कोई चिकित्सा सुविधा नहीं मिली। ट्रेन गाजियाबाद पहुंची तो सूचना पर जीआरपी की मदद से महिला को उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला और उसकी बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


घटना दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस की है। रेशमा नाम की महिला अपनी मां नसीमा और पांच साल के बेटे के साथ पटना से दिल्ली अपने पति के पास जा रही थी। रेशमा का पति वाहिद शास्त्री पार्क दिल्ली में कापियां और डायरी बनाने का काम करता है।
विज्ञापन


जनरल कोच में सवार रेशमा को हापुड़ स्टेशन से ट्रेन चलने के बाद ही लेबर पेन होने लगा। रेशमा को न तो ट्रेन में चिकित्सा सुविधा मिली और न ही ट्रेन रुकी। थोड़ी देर बाद रेशमा ने ट्रेन में ही बेटी को जन्म दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद ट्रेन जब गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंची तो जीआरपी ने रेशमा और नवजात बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। रेशमा के देवर रहीस ने बताया कि सूचना मिलने पर वह पहले ही अस्पताल पहुंच गए थे। डॉक्टरों का कहना है कि जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं। दो दिन बाद अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed