फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The wind of the bicycle is coming out from election to election

Ghaziabad News: चुनाव दर चुनाव निकलती जा रही साइकिल की हवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
The wind of the bicycle is coming out from election to election
रश्मि ओझा
विज्ञापन

गाजियाबाद। गाजियाबाद में सपा की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। चुनाव दर चुनाव पार्टी का वोट प्रतिशत गिर रहा है। 2004 का उप चुनाव छोड़ दें तो पार्टी एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। कांग्रेस के साथ गठबंधन का भी पार्टी को फायदा नहीं मिला।
सिर्फ विधानसभा ही नहीं, लोकसभा, नगर निगम और जिला पंचायत के चुनाव में भी सपा को हार का मुंह देखना पड़ा है। पार्टी एक बार भी गाजियाबाद लोकसभा सीट नहीं जीत पाई है। नगर निगम में एक बार भी पार्टी का महापौर नहीं बना है। जिला पंचायत में पिछली दो बार से भाजपा का कब्जा है। जिले में विधानसभा की पांच सीटे हैं।
विज्ञापन

इनमें से मुरादनगर में 1996 में सपा को जीत मिली थी। इसके अलावा किसी भी चुनाव में कोई भी सीट पार्टी नहीं जीत सकी है। चुनाव दर चुनाव स्थिति खराब हो रही है। 2022 के चुनाव में सदर सीट पर सपा के विशाल वर्मा को 44 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। उप चुनाव में 30 हजार से कम मिले हैं। इसी सीट पर छह महीने पहले हुए उप चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार डाॅली शर्मा को 70 हजार से ज्यादा वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव उम्मीदवार प्राप्त मत
2022 विशाल वर्मा 44,668
2017 सीट कांग्रेस के खाते में गई
2012 पवन शर्मा 17,155
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed