{"_id":"64652edd439792733009f5f4","slug":"the-video-of-the-victory-procession-of-the-newly-elected-councilor-went-viral-ghaziabad-news-c-30-1-109711-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नवनिर्वाचित सभासद का विजयी जुलूस का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नवनिर्वाचित सभासद का विजयी जुलूस का वीडियो वायरल
विज्ञापन
मोदीनगर। मोदीनगर में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। निकाय चुनाव में नगर के एक वार्ड से नवनिर्वाचित सभासद के विजयी जुलूस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जीत के खुशी में समर्थक जोरदार नारेबाजी कर रहें है और जमकर आतिशबाजी की जा रही है।
एक यूजर ने विजयी जुलूस से संबंधित चार वीडियो यूपी पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की। रविवार को भी एक सभासद पति के जुलूस निकालने का वीडियो वायरल हुआ था। जिस पर पुलिस ने आरोपी सहित पचास अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर लिया था।
बुधवार एक यूजर ने चार वीडियो ट्वीट किए। 11 से 44 सेकंड के चार वीडियो टैग करते हुए यूजर ने लिखा है कि गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में निवाड़ी रोड चौकी से चंद दूरी वार्ड 33 में निकाला गया जलूस, पुलिस बेखबर। घटना को देवेंद्रपुरी निवाड़ी रोड की बताया गया है। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।