{"_id":"65ecc882a7c9e8c7c40c3f84","slug":"the-thug-ran-away-with-rs-17-thousand-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-327808-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 17 हजार रुपये लेकर भागा ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 17 हजार रुपये लेकर भागा ठग
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर सेक्टर नौ में धर्मपाल सिंह व उनकी पत्नी को झांसे में लेकर एक युवक 17,530 रुपये की धोखाधड़ी करके भाग गया। शातिर पहले धर्मपाल सिंह को उनके घर से ले गया। रास्ते में उन्हें छोड़कर उनके घर पर उनकी पत्नी से कहा अंकल जी रुपये मंगा रहे हैं, कहकर रुपये लेकर भाग गया। धर्मपाल शाम को घर पहुंचे तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चला।
धर्मपाल सिंह ने बताया कि 16 फरवरी को वह घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान एक युवक बाइक पर आया। उसने कहा कि उसने गली में कोने वाला मकान ले लिया है। 17 फरवरी को गृह प्रवेश है। मकान दिखाने के बहाने वह धर्मपाल सिंह को अपने साथ ले गया और घर पर रुकने के बजाय वह मोटर का पंप लेने के लिए आगे ले गया। रास्ते में रुककर मोटर के लिए फोन पर किसी से रुपये की बात करने लगा। इसी बीच वह उन्हें घर से रुपये लाने की बात कहकर वहीं छोड़ गया और अपने घर जाने के बजाय वह धर्मपाल सिंह के घर जाकर उनकी पत्नी से कहा कि अंकल जी रुपये मंगा रहे हैं।
दबाव बनाकर वह उनसे 17,530 रुपये ले गया। काफी देर तक जब वह धर्मपाल सिंह के पास नहीं पहुंचा तो वह घर चले गए। वहां जाकर उनकी पत्नी ने आपबीती बताई तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कोतवाली रविंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।