फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The third phase of Smart City from January, will bid again

स्मार्ट सिटी का तीसरा चरण एक जनवरी से, फिर करेंगे दावेदारी

Tue, 27 Dec 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 27 Dec 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
The third phase of Smart City from January, will bid again
नगर ‌निगम - फोटो : अमर उजाला
एक जनवरी से स्मार्ट सिटी के लिए 20 शहरों के चयन की प्रक्रिया फिर शुरू होगी। स्मार्ट सिटी के चयन के तीसरे चरण में गाजियाबाद को सफल बनाने के लिए नगर निगम को फिर से तैयारी करनी पड़ेगी। इसके लिए फिर से स्मार्ट सिटी प्रपोजल (एससीपी) तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रपोजल बनाने के लिए शासन से जल्द ही गाजियाबाद की कंसलटेंट फर्म का नाम तय हो जाएगा। गाजियाबाद के अलावा यूपी के कई अन्य शहर भी इस चरण की प्रतिस्पर्धा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी चयन के लिए तीसरा चरण एक जनवरी से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगा। यानी 31 मार्च से पहले नगर निगम को स्मार्ट सिटी प्रपोजल बनाकर केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले नगर निगम दो बार स्मार्ट सिटी की सूची में जगह पाने का प्रयास कर चुका है, लेकिन दोनों की बार सफलता हाथ नहीं लगी। दूसरे प्रयास में निगम अधिकारियों और कंसलटेंट फर्म ने पहले से बेहतर एससीपी (स्मार्ट सिटी प्रपोजल) बनाया था।

निगम ने कई सरकारी विभागों और 18 प्राइवेट फर्मों से एमओयू भी साइन किया था। दूसरे चरण में भी गाजियाबाद का नाम 63 शहरों में 50.86 फीसदी अंक हासिल कर 53वें स्थान पर रहा। जबकि झांसी 28वें और अलीगढ़ जैसा छोटा शहर 33वें स्थान पर रहा था। ऐसे में नगर निगम को इस बार और बेहतर प्रपोजल तैयार करना होगा।


तीसरा चरण एक जनवरी से 31 मार्च तक चलेगा। कंसलटेंट फर्म का नाम जल्द ही तय होने की उम्मीद है। स्मार्ट सिटी प्रपोजल तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इस बार स्मार्ट सिटी में नाम शामिल कराने के लिए भरसक प्रयास किया जाएगा। - संजय सिंह चौहान, सहायक नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी मिशन

यूपी से यह शहर भी देंगे ‘परीक्षा’
झांसी, अलीगढ़, इलाहाबाद, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed