फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The taxi driver was killed by his cousin for demanding money

Ghaziabad News: रुपये मांगने पर फुफेरे भाई ने की थी टैक्सी चालक की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
The taxi driver was killed by his cousin for demanding money
मोदीनगर। निवाड़ी पुलिस ने टैक्सी चालक कपिल शर्मा की हत्या में फरार चल रहे उसके फुफेरे भाई भूपेंद्र उर्फ कल्लू निवासी अमानउल्लाहपुर मल्लाहपुर थाना रोहटा जिला मेरठ के पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पूछताछ में भूपेंद्र ने बताया कि रुपये मांगने पर कपिल उसको गाली देता था, इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी और उसकी कार व मोबाइल लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


एसीपी मोदीनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली कि टैक्सी चालक के हत्यारोकी निवाड़ी क्षेत्र में हैं। इसके बाद निवाड़ी थानाध्यक्ष बदमाशों की घेराबंदी में लग गए। उन्हें कुसैड़ी मार्ग पर एक बुलेट पर दो संदिग्ध दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बुलेट सवार बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से भूपेंद्र घायल हो गया और उसका साथी लोकेंद्र उर्फ लुक्का निवासी भदौड़ा थाना रोहटा फरार हो गया।
विज्ञापन


--

सजा काटकर जेल से छूटा था भूपेंद्र

भूपेंद्र पर मेरठ के जानी थाने में कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। 2007 में जानलेवा हमले के मामले में उसे सजा हो चुकी है। करीब डेढ़ साल पूर्व ही वह सजा काटकर जेल से बाहर आया है। इसके अलावा उस पर गैंगस्टर सहित चार अन्य मुकदमे दर्ज है। लोकेंद्र भी शातिर बदमाश है। उस पर मेरठ में 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जेल से छूटने के बाद भूपेंद्र आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। वह आए दिन कपिल शर्मा से खर्चे के लिए पैसे मांगता रहता था। पैसे मांगने पर कपिल उसे गाली देता था। भूपेंद्र इस बात को लेकर कपिल से रंजिश रखने लगा और छह जुलाई को बहाने से बुलाकर उसकी हत्या कर शव महम्मदपुर के जंगल में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

मेरठ में लावारिश बरामद हुुई टैक्सी चालक की कार

कपिल शर्मा की हत्या करने के बाद बदमाश उसकी कार और मोबाइल भी ले गए थे। पुलिस के अनुसार कपिल की कार दो दिन पूर्व मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र में लावारिश अवस्था में बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed