{"_id":"6a441970efc25d377e0e7e21","slug":"the-strike-by-advocates-and-deed-writers-continued-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1005-143942-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों की हड़ताल रही जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों की हड़ताल रही जारी
विज्ञापन
हापुड़। उत्तर प्रदेश सरकार के नए नियम के विरोध में मंगलवार को लगातार 16 वें दिन हड़ताल रही। यह हड़ताल बुधवार को भी रहेगी। बृहस्पतिवार से कार्य सामान्य रूप से चलेगा। इसे लेकर मंगलवार को अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों आदि ने उपनिबंधन कार्यालय में सब रजिस्ट्रार उत्कृषणि शुक्ला को ज्ञापन भी सौंपा।
तहसील दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष उदय सिंह जयंत के नेतृत्व में मंगलवार को भी हड़ताल रही। सुबह के समय तहसील परिसर में एक बैठक हुई और इसमें बुधवार को भी हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया। उदय सिंह जयंत ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने चार जून 2026 को ई-रजिस्ट्रेशन के विक्रय वाले पत्र के मामले में सोमवार की रात को अपना आदेश वापस ले लिया है, इसमें कहा कि पूर्व की भांति कार्य जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन कार्य में अधिवक्ता व बैनामा लेखकों की भूमिका तय करने के लिए एक पत्र प्रमुख सचिव स्टांप व रजिस्ट्रेशन विभाग को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में भी नियमों की स्थिति साफ होना जरूरी है। इसलिए बुधवार को भी हड़ताल जारी रहेगी। बुधवार को पुन: एक बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी, लेकिन बृहस्पतिवार से कार्य सामान्य रूप से चलेगा।
विज्ञापन
इस दौरान सतीश चौधरी, सतीश त्यागी, युसूफ, मोहित शर्मा, रामदत्त, अनिल त्यागी, मुजाहिद हुसैन, अब्दुल वाहिद, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, मंगलवार को धौलाना में भी अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों, कंप्यूटर ऑपरेटर, पंजीकरण करने वाले आदि ने एकसाथ मिलकर धरना देकर प्रदर्शन किया। साथ ही हड़ताल के कारण लगातार 21 वें दिन तहसील और अन्य विभागों से संबंधित कार्य नहीं किए गए।