फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The sound of goats between A, B and C

Ghaziabad News: क, ख, ग के बीच बकरियों की मैं-मैं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
The sound of goats between A, B and C
वंदना श्यारौलिया
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्राथमिक विद्यालय सराय पुख्ता में क, ख, ग के उच्चारण पर बकरियों की मैं-मैं का शोर छात्रों को पढ़ने नहीं दे रहा है। स्कूल के बाहर स्थानीय लोग बकरियों को बांध देते हैं और खुले में छोड़ देते हैं। इससे स्कूल आने-जाने में तो परेशानी होती है साथ ही बच्चे पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं। कई बार कहने के बाद भी आसपास रहने वाले लोग बकरियां बांधना नहीं छोड़ते।
प्राथमिक विद्यालय में एक से पांचवीं कक्षा तक 53 बच्चे पढ़ते हैं। पांच कक्षाओं के बच्चों को संभालने और शिक्षित करने की जिम्मेदारी यहां एक ही शिक्षिका पर है। प्रधानाचार्य और स्कूल की इकलौैती शिक्षिका विमलेश ने बताया कि वह कई बार आसपास के लोगों को स्कूल के बाहर बकरी बांधने को मना कर चुकी हैं और शिक्षा विभाग को भी शिकायत की गई है लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इन बकरियों की वजह से स्कूल के बाहर हर समय गंदगी और बदबू रहती है। कई बार बकरियां आक्रामक भी हो जाती हैं।
विज्ञापन


प्रधानाचार्या बिमलेश देवी ने कहा कि बकरी बांधने वालों को जब भी कहते हैं वो सहानुभूति के लिए कोई झूठी कहानी सुना देते हैं। कुछ दिन तक थोड़ी साफ-सफाई करते हैं और फिर वही हाल हो जाता है। इसकी वजह से स्कूल में हमेशा गंदगी रहती है। स्कूल के बाहर खड़े वाहनों को भी बकरियां गंदा कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूल के बाहर लगा है कूड़े का ढेर :
स्कूल के बाहर बकरियों की वजह से तो गंदगी रहती ही है। इसके अलावा कूड़े का ढेर भी लगा रहता है। बच्चों को गंदगी में से ही गुजरना पड़ता है। गंदगी की वजह से बच्चों पर बीमारियों का खतरा बना रहता है। प्रधानाचार्य ने बताया कि नगर निगम में शिकायत भी की है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।


खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल की जांच करने के लिए निर्देशित किया जाएगा। आसपास के लोगों से बात कर बकरियों को स्कूल के सामने से हटाने के लिए बोला जाएगा।
- ओपी यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed