{"_id":"5849a08b4f1c1b5a5c447dff","slug":"the-school-will-open-at-9-30-pm-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 9:30 बजे से खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 9:30 बजे से खुलेंगे स्कूल
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Fri, 09 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
स्कूल जाते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। शुक्रवार से सभी बोर्ड के स्कूलों का समय सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तक कर दिया गया है। हालांकि सीनियर कक्षाओं के स्टूडेंट्स का समय अभी सुबह आठ बजे से ही है।
बीएसए लालजी यादव ने बताया कि अक्तूबर से ही परिषदीय विद्यालयों का समय सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक कर दिया गया था। नवंबर में कुछ पब्लिक स्कूलों की ओर से भी छोटे बच्चों के स्कूल का समय बदला गया। अब ठंड बढ़ने से समय और बढ़ा दिया गया है।
सभी सरकारी, सहायता और मान्यता प्राप्त यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों के कक्षा एक से आठ तक के स्टूडेंट्स अब सुबह 9:30 बजे स्कूल जाएंगे। स्कूलों का बदला हुआ समय सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा।
विज्ञापन
बीएसए ने बताया कि आदेश नहीं मानने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों ने निर्देशानुसार समय बदला है या नहीं, इसकी जांच भी की जाएगी। इसके साथ ही अभिभावकों से अपील है कि अगर उनके बच्चे के स्कूल का समय नहीं बदला जाता है तो प्रशासन को सूचित करें।