फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The school will open at 9:30 pm today

आज से 9:30 बजे से खुलेंगे स्कूल

Fri, 09 Dec 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 09 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
The school will open at 9:30 pm today
स्कूल जाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
दो दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है।   शुक्रवार से सभी बोर्ड के स्कूलों का समय सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तक कर दिया गया है। हालांकि सीनियर कक्षाओं के स्टूडेंट्स का समय अभी सुबह आठ बजे से ही है। 
विज्ञापन


बीएसए लालजी यादव ने बताया कि अक्तूबर से ही परिषदीय विद्यालयों का समय सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक कर दिया गया था। नवंबर में कुछ पब्लिक स्कूलों की ओर से भी छोटे बच्चों के स्कूल का समय बदला गया। अब ठंड बढ़ने से समय और बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


सभी सरकारी, सहायता और मान्यता प्राप्त यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों के कक्षा एक से आठ तक के स्टूडेंट्स अब सुबह  9:30 बजे स्कूल जाएंगे। स्कूलों का बदला हुआ समय सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि आदेश नहीं मानने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों ने निर्देशानुसार समय बदला है या नहीं, इसकी जांच भी की जाएगी। इसके साथ ही अभिभावकों से अपील है कि अगर उनके बच्चे के स्कूल का समय नहीं बदला जाता है तो प्रशासन को सूचित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed