{"_id":"57702d7d4f1c1b691679aa49","slug":"the-roads-are-bad","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी सड़कों से हो रहा बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी सड़कों से हो रहा बुरा हाल
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 27 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
निगम ने पैचवर्क कराने में भी की खानापूर्ति, लोगों ने पूछा पैचवर्क कहां है साहब!
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। महापौर और नगर निगम अफसरों ने बरसात से पहले शहर की 111 सड़कों को पैचवर्क कराकर गड्ढा मुक्त बनाने का दावा किया, लेकिन यह दावा भी अधूरा रहा। अभी तक 50 फीसदी सड़कों पर भी पैचवर्क नहीं हो पाया है।
दो-तीन दिन में बारिश शुरू होने की संभावना है। इसके बाद सड़कों पर पैचवर्क करा पाना संभव नहीं होगा। जलभराव के कारण यह गड्ढे खतरनाक हो जाएंगे। वहीं, पटेल नगर, राजनगर सेक्टर-8, संजय नगर, बालूपुरा, किराना मंडी, रामनगर, अर्जुन नगर, नेहरू नगर ए-ब्लाक, सिहानी, विवेकानंद नगर, अशोक नगर में सड़कों का बुरा हाल है।
सीवर लाइन डाल छोड़ी बसंत रोड
राजनगर रेलवे क्रासिंग से मालीवाड़ा चौक तक जीडीए ने बीते साल सड़क का निर्माण कराया था। इसके तीन-चार महीने बाद ही नगर निगम ने यहां सीवर लाइन डालने का काम शुरू कर दिया। अब सीवर लाइन डालने के बाद सड़क को यूं ही छोड़ दिया गया। मिट्टी दब जाने से यहां गड्ढे बन गए हैं। जलभराव होने पर यहां सड़क दुर्घटनाएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
आरडीसी के मुहाने पर जर्जर है सड़क
जीडीए ने आरडीसी को विदेशों की तर्ज पर डेवलप करने का दावा किया था, लेकिन इस बिजनेस हब के मुहाने पर ही सड़क जर्जर है। जीडीए ने आरडीसी में गेट बनाने के लिए खुदाई की, लेकिन बाद में मरम्मत नहीं कराई। अब यहां गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढों से वाहनों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। वहीं, नंदग्राम में बीते साल ही मुख्य मार्ग समेत कई सड़कों का निर्माण हुआ था। एक साल भी नहीं हुआ कि मेन सड़क में गड्ढे हो गए हैं।