फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   the problems of headache and fatigue

Ghaziabad News: तेज गर्मी बढ़ा रही सिरदर्द और थकान की दिक्कतें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
the problems of headache and fatigue
राम नगर की गली में लटके बिजली के तार। संवाद
गाजियाबाद। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों में सिरदर्द, बेचैनी और कमजोरी जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। एमएमजी जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले करीब 40 फीसदी मरीज गर्मी जनित बीमारियों से प्रभावित हैं। अस्पताल में रोजाना 2600 से 2800 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से बड़ी संख्या में मरीज डिहाइड्रेशन, लू लगने और त्वचा संबंधी समस्याओं से भी पीड़ित हैं। वहीं संयुक्त अस्पताल में सोमवार को 916 मरीज इलाज कराने पहुंचे।
विज्ञापन



फिजिशियन डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि गर्मी के चलते शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, जिससे सिरदर्द, चक्कर और कमजोरी की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में दिन के समय धूप में निकलने से बचना चाहिए और पर्याप्त मात्रा में पानी व तरल पदार्थ का सेवन करना जरूरी है। उन्होंने सलाह दी कि हल्के और सूती कपड़े पहनें, बाहर निकलते समय छाता या टोपी का उपयोग करें और तेज धूप में अधिक देर तक न रहें। डॉ. रंजन ने कहा कि बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि यह वर्ग गर्मी से सबसे अधिक प्रभावित होता है। यदि अत्यधिक पसीना, उल्टी, चक्कर आना या तेज बुखार जैसी समस्याएं दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन



खानपान में बदलाव जरूरी

चिकित्सकों ने अपील की है कि मौसम के अनुसार खानपान में बदलाव करें, अधिक वसायुक्त और मसालेदार भोजन से बचें तथा नींबू पानी, नारियल पानी जैसे प्राकृतिक पेय पदार्थों का सेवन करें। उचित सावधानी बरतकर गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आठ से दस मरीज किए जा रहे भर्ती

एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण प्रतिदिन आठ से दस मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर इलाज मिलने से अब तक कोई गंभीर स्थिति नहीं बनी है, लेकिन लोग सतर्क रहें और जरूरी एहतियात बरतें। सीएमएस ने बताया कि गर्मी से बचाव के लिए मरीजों के लिए अतिरिक्त पानी की व्यवस्था और प्रतीक्षा करने वाली जगह पर पंखों की संख्या बढ़ाई है। मरीजों को प्राथमिक उपचार के लिए ओपीडी में तुरंत देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed