फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The police will improve the traffic system along the lines of Singapore.

Ghaziabad News: सिंगापुर की तर्ज पर यातायात व्यवस्था को सुधारेगी पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The police will improve the traffic system along the lines of Singapore.
गाजियाबाद। जिले की यातायात व्यवस्था अब सिंगापुर की तर्ज पर सुधरेगी। इसके लिए व्यस्ततम चौराहों पर 15 स्मार्ट ट्रैफिक बूथ लगाए गए हैं। बूथों में ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) से लैस हैं। इस कैमरे से चौराहे से निकलने वाले प्रत्येक वाहन की नंबर प्लेट का ब्योरा बूथ में रिकार्ड किया जाएगा। इसके साथ ही कंप्यूटर से नंबर प्लेट वाहन स्वामी और चालान की जानकारी यातायात पुलिस को कुछ सैकेंड में प्राप्त होगी।
विज्ञापन


डीसीपी यातायात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि सिंगापुर की तर्ज पर इन बूथ पर 24 घंटे सातों दिन यातायात पुलिस तैनात रहेगी। सोलर से पैनल युक्त बूथ में दो पुलिसकर्मियों के बैठने की सुविधा है जो इसमें लगे 307 एंगल पर लगे व्यू शीशे से वह चौराहे की प्रत्येक सड़क पर निगरानी रख सकते हैं। इन बूथों में लाउडस्पीकर भी लगा है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन की नंबर प्लेट से लाउडस्पीकर से चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों को मैसेज दिया जाएगा। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों और चौराहे की जानकारी के लिए बूथ पर इलेक्ट्रॉनिक पट्टी चलती रहेगी। एएनपीआर कैमरे से लैस स्मार्ट ट्रैफिक बूथ एआई तकनीक का उपयोग करके वाहनों की नंबर प्लेट को ऑटोमेटिक तरीके से पढ़ सकेंगे और रिकार्ड रखेंगे। ये ट्रैफिक प्रबंधन, चोरी हुई गाड़ियों को ट्रैक करने, टोल कलेक्शन और सुरक्षा के लिए उम्र पूरी कर चुके वाहनों को चिह्नित करेंगे। बूथ पर टीएसआई और यातायात पुलिसकर्मी की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन


.....

गर्मी और बरसात से होगा बचाव

गर्मी के दिनों में चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी पसीने से तरबतर रहते हैं। इसके साथ ही बरसात से बचाव के लिए भी ट्रैफिक पुलिस के लिए रेन कोट के अलावा कोई प्रबंध नहीं है। ऐसे में स्मार्ट ट्रैफिक बूथ पुलिसकर्मियों को गर्मी और बरसात से बचाएगा। इन बूथों को नेशनल हाईवे, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सहयोग से लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां लगाए गए स्मार्ट ट्रैफिक बूथ

स्मार्ट ट्रैफिक बूथ यूपी गेट, गौर ग्रीन एंट्री प्वाइंट, मॉडल टॉउन गाजियाबाद साइड, हिंडन गोल चक्कर, कनावनी गाजियाबाद साइड, विजयनगर टी प्वाइंट, तिगड़ी टी प्वाइंट, एबीईएस डीएमई एंट्री प्वाइंट, बीईएस लेफ्ट टर्न, लालकुआं, डासना डीएमई एंट्री प्वाइंट, रोटरी गोलचक्कर, पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय, हापुड़ चुंगी और चौधरी मोड़ पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed