फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Obstacle of rapid rail will be removed process of route safety clearance begins

Rapid Rail: दुहाई तक के प्राथमिकता खंड की दूर होगी आखिरी बाधा, अप्रैल तक रूट सेफ्टी क्लीयरेंस मिलने की संभावना

Thu, 30 Mar 2023 12:57 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 30 Mar 2023 12:57 AM IST
सार

रैपिड रेल के दुहाई और मेरठ रोड तिराहा (गाजियाबाद) स्टेशन का अभी करीब पांच फीसदी कार्य बचा है। दुहाई स्टेशन में मेरठ की ओर जाने वाले मार्ग में बनाए जा रहे प्रवेश-निकास मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।

विज्ञापन
Obstacle of rapid rail will be removed process of route safety clearance begins
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड रेल के 17 किमी लंबे प्राथमिकता खंड के संचालन की आखिरी बाधा जल्द दूर हो जाएगी। पहले खंड पर रैपिड रेल के संचालन से पहले रूट सेफ्टी को हरी झंडी मिलना जरूरी है। ऐसे में कमिश्नर फॉर मेट्रो रेलवे सेफ्टी की ओर से रूट सेफ्टी क्लीयरेंस के लिए निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निरीक्षण में नई रैपिड रेल के कोच, एलिवेटेड ट्रैक, सिग्नल प्रणाली, प्लेटफार्म स्क्रीन डोर सहित हर तकनीकी की बारीकी से जांच की जाएगी।

विज्ञापन

कमिश्नर फॉर मेट्रो रेलवे सेफ्टी की ओर से यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े हर पहलू को जांचा परखा जाएगा। इस प्रक्रिया में चार से पांच हफ्ते का वक्त लग सकता है। ऐसे में अप्रैल के आखिर तक रूट सेफ्टी क्लीयरेंस मिलने की संभावना है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) की ओर से भौतिक सत्यापन के साथ सभी जरूरी दस्तावेज सौंपे गए हैं। रूट सेफ्टी की मंजूरी मिलते ही रैपिड रेल के संचालन की अंतिम रुकावट दूर हो जाएगी। वर्तमान प्रक्रिया और स्टेशनों पर अंतिम दौर केकाम पर नजर डालें तो रैपिड रेल का संचालन मई तक होने की प्रबल संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशनों पर फिनिशिंग के काम ने पकड़ी रफ्तार
रैपिड रेल के दुहाई और मेरठ रोड तिराहा (गाजियाबाद) स्टेशन का अभी करीब पांच फीसदी कार्य बचा है। दुहाई स्टेशन में मेरठ की ओर जाने वाले मार्ग में बनाए जा रहे प्रवेश-निकास मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं मेरठ रोड तिराहा स्टेशन पांच में से केवल एक प्रवेश-निकास मार्ग तैयार है। बाकी पर काम तेजी से जारी है। इन दोनों स्टेशनों के साथ साहिबाबाद, गुलधर और दुहाई डिपो स्टेशन में फिनिशिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। दुहाई और मेरठ रोड तिराहा को छोड़कर बाकी तीनों स्टेशन लगभग तैयार हैं।

विज्ञापन

यात्री सुरक्षा के हर बिंदु की होगी जांच
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि कॉरिडोर में पहली बार नई रैपिड रेल संचालित होगी। ऐसे में कमिश्नर फॉर मेट्रो रेलवे सेफ्टी की ओर से यात्री सुरक्षा के हर बिंदु को जांचा जाएगा। जांच प्रक्रिया के जल्द पूरा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed