फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The murder of trust behind the mask of friendship

Ghaziabad News: दोस्ती के मुखौटों के पीछे भरोसे का कत्ल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The murder of trust behind the mask of friendship
गाजियाबाद। दोस्ती… एक ऐसा रिश्ता जिसे खून से नहीं, भरोसे से सींचा जाता है। यह वह बंधन माना जाता है, जिसमें न स्वार्थ होता है, न हिसाब-किताब। सुख में साथ, दुख में ढाल बनने वाली यही दोस्ती जब टूटती है तो सिर्फ एक रिश्ता नहीं मरता, बल्कि भरोसा दम तोड़ देता है।
विज्ञापन

गाजियाबाद में हाल के दिनों में दोस्ती कई बार खून से लाल हो चुकी है। लोग अभी लोनी के सूर्या और नगर कोतवाली के चिराग हत्याकांड को भूले भी नहीं थे कि बर्थडे पार्टी में बुलाकर दोस्त की ही चाकू से गोदकर हत्या ने दिल दहला दिया।
विज्ञापन

केस-एक: चिराग त्यागी हत्याकांड
30 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या उसके ही दोस्त यश खटीक ने कर दी। दोनों ने कॅरिअर की शुरुआत एक ही ट्रैक से की थी, लेकिन चिराग अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया, जबकि यश पीछे रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही असफलता और जलन धीरे-धीरे इतनी गहरी हो गई कि उसने दोस्ती का गला घोंट दिया।
केस-दो: बकरीद पर टूटा भरोसा
29 मई 2026 को नवनीत विहार कॉलोनी में रहने वाले 11वीं के छात्र सूर्या को उसके दोस्त असद ने घर बुलाया। सूर्या मुस्कुराते हुए पहुंचा, गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसी दौरान असद ने चाकू से वार कर उसकी जान ले ली। त्योहार की खुशियों के बीच दोस्ती का यह अंत पूरे इलाके को सन्न कर गया।

केस-तीन: गिल्ली-डंडे की बहस से हत्या तक
25 मई 2026 को विजय विहार कॉलोनी में गिल्ली-डंडा खेलते वक्त हुई मामूली कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। ऑटो चालक आफताब की उसके ही दोस्त नदीम ने हत्या कर दी। नदीम ने पहले ही धमकी दी थी कि उसके मोहल्ले में आने पर जान से मार देगा, लेकिन आफताब ने इसे मजाक समझा और मिलने पहुंच गया। वहां पहले से तैयार साजिश में उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed