फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The municipal corporation made the organizer clean up the litter left on the road after the event.

Ghaziabad News: समारोह के बाद सड़क पर छोड़ी गंदगी को निगम ने आयोजक से कराया साफ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation made the organizer clean up the litter left on the road after the event.
गाजियाबाद। शहर की स्वच्छता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ बुधवार को नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की। राजनगर (आरडीसी) में एक समारोह के बाद सड़क पर गंदगी छोड़ना आयोजकों को भारी पड़ गया। निगम की टीम ने न सिर्फ आयोजक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया, बल्कि मौके पर ही उनसे ही सफाई भी कराई। इस दौरान आयोजक को निगम के सफाई मित्रों के साथ खुद झाड़ू लगानी पड़ी।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश ने बताया कि मुख्य मार्गों से लेकर आंतरिक गलियों तक रोजाना सुबह निरीक्षण किया जा रहा है। सड़कों पर गंदगी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम राजनगर क्षेत्र में जांच कर रही थी। कवि नगर जोन के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हिमांशु को सूचना मिली कि रात में हुए एक समारोह के बाद सड़क पर भारी गंदगी और कूड़ा-कचरा छोड़ दिया गया है। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और 10 हजार रुपये का चालान काटा। इसके बाद आयोजक ने अपनी गलती मानते हुए सफाई मित्रों का सहयोग किया और खुद सड़क साफ की। निगम की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय निवासियों ने जमकर सराहना की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed